5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP फंड खर्च न होने पर कंगना रनौत का चढ़ा पारा, मीटिंग में अधिकारियों से पूछ डाले तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Kangana Ranaut viral video: मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने MP फंड के धीमे इस्तेमाल पर अधिकारियों से तीखे सवाल किए। करीब 11 करोड़ के फंड और विकास कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut viral video

कंगना रनौत का फूटा गु्स्सा (सोर्स: X-@iNikhilsaini)

Kangana Ranaut MP fund: अभिनेत्री से राजनेता बनीं और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में कंगना अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जारी फंड के धीमे इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों से नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि करोड़ों रुपये जारी होने के बावजूद जब काम पूरा नहीं हो रहा है तो वह मीडिया के सामने क्या जवाब देंगी।

11 करोड़ रुपये के फंड पर अधिकारियों से सवाल

बताया जा रहा है कि यह मामला कंगना रनौत के लोकसभा क्षेत्र में हुई डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी यानी दिशा की बैठक का है। बैठक के दौरान उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत जारी फंड और उससे होने वाले विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा।

वायरल वीडियो में कंगना फंड के इस्तेमाल में देरी पर नाराजगी जाहिर करती सुनाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि करीब 11 करोड़ रुपये दिए गए हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। ऐसे में मीडिया के सामने वह क्या जवाब देंगी। कंगना ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उनके बयान का मतलब था कि अगर विकास के लिए पैसा जारी किया गया है और उसके बावजूद काम नहीं हो रहा, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

'दो साल बाद भी फंड का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं हुआ'

कंगना के मुताबिक, विकास कार्यों के लिए करीब 11 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन लगभग दो साल बाद भी इस रकम का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल नहीं हुआ था।

उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल तक पूरे इलाके में एक करोड़ रुपये से भी कम राशि खर्च हुई थी। वहीं, अकेले मंडी में करीब 5.5 करोड़ रुपये के फंड में से सिर्फ 50 से 60 लाख रुपये ही खर्च किए गए थे।

जमीन और परमिशन में देरी का मुद्दा

बैठक में विकास परियोजनाओं में देरी की वजहों पर भी चर्चा हुई। कंगना ने बताया कि कई प्रोजेक्ट जमीन हासिल करने और जरूरी मंजूरियां मिलने में देरी के कारण अटके हुए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जमीन या जरूरी मंजूरी उपलब्ध नहीं होने के बावजूद फंड निकाल लिया गया। कंगना ने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने और फंड के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कंगना का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग