रायपुर नगर निगम का बजट आज, 40 से 50 करोड़ अधिक का अनुमान

महापौर प्रमोद दुबे पेश करेंगे अपना दूसरा बजट, सामान्य सभा में बजट अभिभाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा

less than 1 minute read
Mar 29, 2016
Nagar nigam
रायपुर.
महापौर प्रमोद दुबे मंगलवार को अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। सामान्य सभा में बजट अभिभाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा। माना जा रहा है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 40 से 50 करोड़ रुपए अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2016-17 का बजट लगभग 2260-65 करोड़ का होगा। पिछले साल यह 2222 करोड़ का था।


बजट सत्र में सात एजेंडों पर भी चर्चा होगी। इसमें स्मार्ट सिटी का संशोधित अपग्रेड प्रस्ताव प्रमुख होगा। बजट में जोन स्तर पर आय बढ़ाने का खाका भी पेश किया जाएगा। हर जोन में जो जगह खाली है, उसके कमर्शियल उपयोग और आगामी योजनाएं पर फोकस फोकस होगा। बजट सामान्य सभा को लेकर सोमवार को जहां सभापति ने पार्षदों के साथ बैठक कर सकारात्मक चर्चा करने का सुझाव दिया, वहीं निगम में नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने भाजपा पार्षद दल को शहर के विकास से संबंधित मुद्दों पर जोरदार ढंग से बहस करने के लिए तैयार किया।


सकारात्मक चर्चा का सुझाव

सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने दोनों दलों के पार्षदों के साथ बैठक कर उन्हें बजट सत्र में सकारात्मक चर्चा और सुझाव देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सलाह दी कि किसी सदस्य या अधिकारी पर व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी न करें।


ये एजेंडे रखे जाएंगे

सत्र में आईडीएसएमटी योजना के तहत कालीबाड़ी चौक, कंकालीपारा अस्पताल, अग्रसेन चौक मंगलम के बगल व्यवसायिक परिसर तथा गांधी मैदान के पास पुराने कांजी हाउस में बनी 89 दुकानों को 30 साल के लीज पर देने का प्रस्ताव।

Published on:
29 Mar 2016 12:54 am
Also Read
View All