24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election 2026: बंगाल जीतने के बाद ममता बनर्जी का क्या है आगे का प्लान? कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी में हमें हराने की क्षमता नहीं है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee speech, West Bengal election 2026, Mamata Banerjee BJP attack,

सीएम ममता बनर्जी ने बताया बंगाल के बाद का प्लान (Photo-IANS)

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए तैयारी तेज हो गई है। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इसी बीच सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल जीतने के बाद अपने आगे के प्लान का खुलासा किया है। रैली को संबोधित करते हुए सीएम बनर्जी ने कहा कि मैंने बीजेपी के लिए दलाली करने वाले हर व्यक्ति का नाम, शुरू से अंत तक, उनके घर के पते समेत लिख लिया है।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि तो क्या आपको लगता है कि आप हम पर नजर रख सकते हैं? आपने जिन भी लोगों को भाजपा में शामिल किया है, उन सभी के पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहन जांच-पड़ताल की है और आपने इसी मापदंड के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।

‘BJP हमें नहीं हरा सकती’

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी में हमें हराने की क्षमता नहीं है। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं इसी बंगाल में अंतिम सांस लूंगी। 

ममता ने बताया आगे का प्लान

इस दौरान ममता बनर्जी ने अपने आगे का प्लान भी बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत हासिल करने के बाद मैं दिल्ली पर विजय प्राप्त कर लूंगी, इस बात का आपको पूरा भरोसा है और मैं सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करके ऐसा करूंगी।

मुझे सत्ता का लालच नहीं- सीएम बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे सत्ता का लालच नहीं है। मेरी इच्छा है कि मैं दिल्ली में भी बीजेपी का सफाया करूं। बंगाल में तो उनका पतन निश्चित है ही, साथ ही बीजेपी को दिल्ली से भी बाहर निकालना होगा। इस बात को अपने मन में अच्छी तरह से बिठा लें। 

हालांकि इससे पहले प्रदेश में पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को लेकर सीएम बनर्जी ने कहा था कि जितना मैं लोगों के मन को समझ पाई हूं, उसके हिसाब से यह कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं। मुझे ना पद और ना ही कुर्सी का लालच है। मैं सिर्फ दिल्ली में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं।

पहले चरण का मतदान हुआ संपन्न

प्रदेश की 152 सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में मतदान हुआ। इन सीटों पर रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। प्रदेश में 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।