
बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर हुआ हमला (Photo-X)
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 152 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान जगह-जगह हिंसा की खबर सामने आई है। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हुई है। वहीं कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और वीडियों में दिख रहे लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कुमारगंज विधानसभा इलाके में करीब 10 जगहों पर हमारे पॉलिंग एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया था। सूचना मिलने के बाद मैं वहां पहुंचा और उन्हें अंदर घुसाया।
उन्होंने आगे कहा कि जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया। भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की। मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल मौजूद था, लेकिन वे परिसर के अंदर थे। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ केवल मेरा अंगरक्षक था, हमारे साथ और कोई नहीं था।
बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है। घोर हताशा और डर के चलते, उन्होंने हम पर हमला कर दिया।
वहीं इस घटना पर चुनाव आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया है। EC ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। वहीं बीजेपी ने हमला करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है।
वहीं मुर्शिदाबाद के नौदा में अज्ञात लोगों ने देशी बम से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे हुमायूं कबीर को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के सामने चोर-चोर के भी नारे लगाए। इसके बाद हुमायूं कबीर TMC कार्यकर्ताओं से भीड़ गए। कबीर ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
Updated on:
23 Apr 2026 02:05 pm
Published on:
23 Apr 2026 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
