
फोटो में TMC के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया (इमेज सोर्स: ANI)
TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष अब खुलकर दिखने लगा है। पार्टी के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने खुलकर टीएमसी नेतृत्व और पार्टी चीफ ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी में नेताओं और सांसदों को अपनी बात रखने की पूरी आजादी नहीं है। उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में भी कई बैठकों में अपनी चिंताएं रखी थीं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो नेता ज्यादा बोलते हैं या सवाल उठाते हैं, उन्हें धीरे-धीरे किनारे कर दिया जाता है। सांसद ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि जब बड़े नेता ही खुद सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी लोग सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
भाजपा नेता तरुण चुघ ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, लूट और तुष्टिकरण की राजनीति के आधार पर खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी का राजनीतिक ढांचा अब कमजोर पड़ चुका है और धीरे-धीरे बिखर रहा है। ताश की पत्तों की तरह।
चुघ ने आगे कहा कि जिस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कटमनी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, उसके नेता अब अपने ही कर्मों के कारण मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। उनके मुताबिक, जनता भी टीएमसी से दूरी बना रही है और पार्टी की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है।
TMC का बागी गुट लोकसभा स्पीकर से मिलकर असली TMC के तौर पर मान्यता की मांग करेगा। बागी TMC सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने शुक्रवार को कहा कि TMC के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर असली TMC के तौर पर मान्यता का दावा पेश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि अभी 19 लोकसभा सदस्य इस गुट का समर्थन कर रहे हैं।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी पार्टी से बगावत करने वालों को ललकारा है। उन्होंने कहा कि TMC के गद्दार सांसदों को कानून की जानकारी नहीं है। संविधान के 91वें संशोधन (2003) में अलग गुट बनाने का प्रावधान खत्म कर दिया गया था। सांसदों की संख्या मायने नहीं रखती - मूल राजनीतिक पार्टी के 2/3 सदस्यों को किसी दूसरी पार्टी में विलय करना होता है। सभी 19 गद्दारों को इस्तीफा देकर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ना होगा।
Updated on:
12 Jun 2026 03:54 pm
Published on:
12 Jun 2026 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
