12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Child Murder: महिला वकील ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर 5 साल की बेटी का किया कत्ल

Bengaluru में एक महिला वकील ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
crime news

5 साल की बेटी का किया कत्ल

Lawyer Mother Killed Daughter: बेंगलुरु में ममता को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक महिला वकील ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपनी ही 5 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मां ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले कार में सुलाने और बिरयानी खाने की झूठी कहानियां बुनीं, लेकिन पिता की शिकायत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस खौफनाक कत्ल का पर्दाफाश कर दिया है।

कार में गला दबाकर मारा

पुलिस ने इस मामले जांच की जिसमे प्रियंका के लिव-इन पार्टनर मोहन ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मोहन ने बच्ची के साथ मारपीट की और फिर कार के अंदर ही उसका दम घोंटकर उसे हमेशा के लिए शांत कर दिया।

आखिर क्या थी बिरयानी की झूठी कहानी

प्रियंका ने सबसे पहले कहानी बनाई कि उनकी बेटी ने 24 मार्च की रात को बिरयानी खाई थी। इसके बाद 25 मार्च की सुबह वह अचानक मृत पाई गई। इसके बाद आरोपी मां प्रियंका ने पुलिस और अपने पति को गुमराह करने के लिए लगातार कहानियां बदलीं। अब बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रियंका की बातों में लगातार विरोधाभास था, जिससे उनका शक गहरा गया।

बिरयानी के बाद AC कार की झूठी कहानी

जब बात नहीं बनी, तो प्रियंका ने एक और चौंकाने वाली कहानी बनाई। उसने दावा किया कि वह और मोहन कोलार के एक कैफे में उसका जन्मदिन मना रहे थे। उस वक्त बच्ची एसी कार में सो रही थी। जब वे घर लौटे, तो अगले दिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। 4 जून को पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की, पुलिस जांच में मां ही आरोपी आरोपी पायी गयी।

जिसके बाद महिला वकील प्रियंका बेंगलुरु से फरार हो गई। पुलिस को छकाने के लिए वह सबसे पहले भागकर मैसूर पहुंची और फिर अपनी लोकेशन बदलकर सकलेशपुर के एक होमस्टे में जा छिपी। इसी बीच, पुलिस की एक स्पेशल टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी और आखिरकार पुलिस ने उसी होमस्टे पर छापा मारकर प्रियंका को हिरासत में ले लिया।

पिता की शिकायत पर हुआ बड़ा खुलासा

यह पूरा मामला तब सामने आया जब बच्ची के पिता ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की मौत के पीछे खौफनाक साजिश है। पुलिस प्रियंका को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इस कत्ल के पीछे की असली मानसिकता क्या थी।