28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC के 64 विधायक छटके? भड़काऊ बयान को लेकर ममता बनर्जी पर FIR दर्ज, बागी नेता बोले- ‘सही हुआ है’

TMC 64 rebel MLAs: ममता बनर्जी पर साम्प्रदायिक बयान का केस दर्ज हुआ है। उधर टीएमसी में बगावत तेज है। बागी विधायकों की संख्या 58 से बढ़कर 64 हो गई है।
2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee news

ममता बनर्जी (फोटो-IANS)

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों पूरी तरह से उबाल है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कम्युनल और भड़काऊ बयान देने को लेकर केस दर्ज हो गया है।

2026 विधानसभा चुनाव को लेकर रैली में दिए गए उनके बयान पर हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीएमसी में बगावत तेज

इस बीच, ममता की पार्टी में भी बगावत तेज है। टीएमसी के बागी विधायकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्टी से निकाले गए नेता और विधानसभा में डिप्टी लीडर ऑफ अपोजिशन संदीपन साहा का दावा है कि अब उनके साथ 64 विधायक हैं। शुरुआत में यह संख्या 58 थी।

बागी विधायकों की तादाद 58 से बढ़कर 64 हुई

संदीपन साहा ने कहा- जब हमने शुरू किया तो हमारे साथ 58 विधायक थे। हम सोच भी नहीं सकते थे कि इतने सारे लोग हमारे साथ आ जाएंगे। अब संख्या 64 हो गई है।

वहीं, ममता बनर्जी पर प्राथमिकी को साहा ने सही ठहराया है। एफआईआर पर संदीपन साहा ने कहा- ममता जी का बयान बिल्कुल सही नहीं था। यह एक बहुत साम्प्रदायिक बयान था। जब आप ऐसे बयान देते हैं तो किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी गलती नहीं कर रही हैं, बल्कि जानबूझकर कुछ मुद्दों पर चुप्पी साध रही हैं। खासतौर पर अभिषेक बनर्जी को लेकर उन्होंने कोई स्टैंड नहीं लिया।

पार्टी में एक व्यक्ति का राज, जड़ें कमजोर हो रही

संदीपन साहा ने पार्टी के अंदरूनी हालात पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ममता बनर्जी पार्टी की सुप्रीमो हैं। उन पर कोई हावी कैसे हो सकता है? लेकिन उन्होंने गलती की है।

उन्होंने जानबूझकर स्टैंड नहीं लिया। अगर पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति चलाएगा और पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं की सलाह नहीं ली जाएगी तो जड़ें कमजोर हो जाएंगी।

कल्यान बनर्जी को लेकर क्या बोले साहा?

वहीं टीएमसी सांसद कल्यान बनर्जी के अभिषेक बनर्जी पर दिए गए बयानों पर भी संदीपन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- ममता बनर्जी पार्टी की सर्वेसर्वा थीं। उन्हें अपने हाथ में सबकुछ रखना था, ममता बनर्जी से गलती हुई है। पहले किसी भी कार्यक्रमों में अभिषेक बनर्जी के एक किलोमीटर के दायरे में किसी को जाने नहीं दिया जाता था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग