रायपुर

Raipur Traffic: गैरेज नहीं हटे, शहर जाम! रेलवे रूट पर हर घंटे 1500 वाहनों का दबाव, 2.5 लाख लोग परेशान

Raipur Traffic Jam: शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल तेलघानी नाका, गंजपारा से लेकर रेलवे स्टेशन तक का रास्ता ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण बन चुका है।

2 min read
Apr 07, 2026
Raipur Traffic: गैरेज नहीं हटे, शहर जाम! रेलवे रूट पर हर घंटे 1500 वाहनों का दबाव, 2.5 लाख लोग परेशान(photo-patrika)

Raipur Traffic: छत्तीसगढ़ के स्मार्ट सिटी के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल तेलघानी नाका, गंजपारा से लेकर रेलवे स्टेशन तक का रास्ता ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह गंजपारा में ट्रांसपोर्ट गैरेज हैं, जहां हर घंटे 1500 से ज्यादा छोटी-बड़ी गाडिय़ों का दबाव इस रूट पर ऐसा जाम खड़ा कर देता है कि हजारों यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाता है।

’पत्रिका’ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यातायात विभाग ने 10 वर्ष पहले ही शहर के भीतर इस ट्रांसपोर्ट गैरेज को हटाने का प्रस्ताव दे दिया था, लेकिन प्रशासन और निगम ने इस प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन के आसपास 2 लाख से अधिक की आबादी को रोजाना जाम में फंसना पड़ रहा है। ’पत्रिका’ ने अपनी पड़ताल में पाया कि गैरेज की वजह से आस-पास की 100 से अधिक कॉलोनियों में इसका प्रभाव पड़ रहा है।

Raipur Traffic: प्रतिबंध चार घंटे से घटकर दो घंटे

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने कहा की तेलघानी नाका से रेलवे स्टेशन तक का पूरा रूट इस अव्यवस्था की चपेट में है। पहले मालवाहक वाहनों की एंट्री शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहती थी, लेकिन अब इसे घटाकर शाम 5 बजे से 7 बजे तक कर दिया गया है।

व्यापारी संगठनों की मांग के बाद कमिश्नर कार्यालय रायपुर ने थोड़ी राहत दी है। व्यापारी संगठनों ने इससे पहले ट्रांसपोर्ट गैरेज को शहर के बाहर व्यवस्थित करने की मांग प्रशासन से की है। शहर के भीतर ट्रांसपोर्ट गैरेज को बाहर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। यातायात विभाग के प्रस्ताव पर व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर विचार करेंगे।

रायपुर डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने कहा की ट्रांसपोर्ट गैरेज की वजह से रेलवे स्टेशन व इसके आस-पास बड़ी संख्या में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। अभी शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंध है। इससे पहले विभाग ने गैरेज को शहर से हटाकर डूमरतराई में शिङ्क्षफ्टग का प्रस्ताव दिया था।

गैरेज के आस-पास 100 कालोनियों में परेशानी

गैरेज की वजह से आस-पास की कॉलोनियों में दुष्प्रभाव देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ रही है, जो रेलवे स्टेशन से आने-जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। यातायात विभाग ने तब ट्रांसपोर्ट गैरेज को शहर से बाहर शिफ्ट करने का स्पष्ट सुझाव दिया था, लेकिन यह प्रस्ताव आज तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया।

ट्रांसपोर्ट गैरेज को डूमरतराई शिफ्ट करने की योजना भी सालों से अधर में लटकी हुई है। तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन, अग्रसेन चौक, राठौड़ चौक, स्टेशन रोड, कर्मा चौक, नर्मदा पारा, केलकर पारा आदि।

Published on:
07 Apr 2026 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर