रायपुर

राजस्थान के आईएएस अफसरों को भाया छत्तीसगढ़ का गोधन न्याय

12 आईएएस अफसरों की टीम आई है छत्तीसगढ़ धमतरी और दुर्ग जिले के गांवों में गोठानों का किया अवलोकन
less than 1 minute read
राजस्थान के आईएएस अफसरों को भाया छत्तीसगढ़ का गोधन न्याय
राजस्थान के आईएएस अफसरों को भाया छत्तीसगढ़ का गोधन न्याय

रायपुर. गोधन न्याय योजना, गोठानों की व्यवस्था और गोबर-धन परियोजना का अवलोकन व अध्ययन करने के लिए राजस्थान के 12 आईएएस अफसर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को धमतरी और दुर्ग जिले के गांवों का दौरा कर गोठानों, गोधन न्याय योजना एवं गोबर-धन परियोजनाओं अवलोकन-भ्रमण किया।

सीएम भूपेश बघेल बोले- उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी लेने को तैयार
राजस्थान के आईएएस अफसरों ने इस दौरान ग्रामीणों, महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और गोठान समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। टीम ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों, किसानों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन योजनाओं को उपयोगी और प्रभावी बताया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]टीम तेजस्वी सूर्या में छत्तीसगढ़ के रवि भगत, करेंगे राष्ट्रीय विचारों की दिशा में काम
बता दें छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना और गांवों के गोठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। ये योजनाएं छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। गोधन न्याय योजना से पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के साथ पशुपालकों को मिलने वाले सीधे लाभ और महिलाओं के स्वावलंबन ने सभी का ध्यान खीचा है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें... बिगड़ैल नेहा व सिम्मी आधी रात को पहुंची पेट्रोल पंप, मचाया उत्पात, मारा चाकू

राजस्थान से आए अधिकारियों में सचिव पंचायत राज मंजू राजपाल, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन विश्वमोहन शर्मा, जिला पंचायतों के सीईओ डॉ. अंजली राजोरिया, इन्द्रजीत यादव, पूजा कुमारी पार्थ, जसमीत सिंह संधू, श्रीनिधि बी.टी., श्वेता चौहान, गौरव सैनी, डॉ. सोम्या झा, प्रभारी अधिकारी एसबीएम ग्रामीण, पराग चौधरी एवं राज्य नोडल अधिकारी गोबरधन परियोजना विजय कुमार शर्मा शामिल हैं।

Published on:
17 Jul 2021 02:14 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?