रायपुर

कई राज्यों के गवर्नर बदले, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Governors of many states changed: केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियों के बीच कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। रमेश बैस (Ramesh Bais) को झारखंड के राज्यपाल (New Governor of Jharkhand) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

less than 1 minute read
Jul 06, 2021

रायपुर. केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियों के बीच कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। रमेश बैस (Ramesh Bais) को झारखंड के राज्यपाल (New Governor of Jharkhand) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। थावरचंद गहलोत अभी तक वे केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

ये बनाए गए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किया है। इनमें मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है, इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर कर त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल होंगे। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ हरि बाबू को मिजोरम और मंगुभाई छंगाभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है। गोवा के नेता राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Updated on:
06 Jul 2021 01:26 pm
Published on:
06 Jul 2021 01:07 pm
Also Read
View All