रायपुर

Ramnavami: भगवान राम के जन्मोत्सव की पूरे शहर में रहेगी धूम, उत्सव का माहौल

चैत्र रामनवमी के लिए राजधानी के मठ और राम मंदिर जगमग हैं। शुक्रवार को पूरे शहर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रहेगी। शोभायात्रा, महाआरती, भंडारे का आयोजन होगा। 500 साल पुराने प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतूसाव मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण का सोने के मुकुट से […]

2 min read
Mar 27, 2026
Ramnavami: भगवान राम के जन्मोत्सव की पूरे शहर में रहेगी धूम, उत्सव का माहौल

चैत्र रामनवमी के लिए राजधानी के मठ और राम मंदिर जगमग हैं। शुक्रवार को पूरे शहर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम रहेगी। शोभायात्रा, महाआरती, भंडारे का आयोजन होगा। 500 साल पुराने प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतूसाव मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण का सोने के मुकुट से महंत राम सुंदर दास अभिषेक करेंगे। महाआरती में भये प्रकट कृपाला दीनदयाल की प्रस्तुति से भगवान का जन्म उत्सव जीवंत होगा। माताएं, बहनें सोहर गाकर उत्सव मनाएंगी। वीआईपी रोड राममंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

सोहागा मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड पाठ

ब्राह्मण पारा स्थित सोहागा मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। शाम 5:30 से भक्त मंडलियां प्रस्तुति देंगी। ट्रस्टी अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कार्यक्रम में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा मंगल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शांतिनगर श्रीराम मंदिर में संकीर्तन

श्रीराम मंदिर समिति शांति नगर रायपुर द्वारा चैत्र प्रभु श्रीराम के भव्य पूजन एवं संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सुबह10:30 बजे से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ, 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक भजन-कीर्तन एवं आरती और 2 बजे तक महाप्रसाद भंडारे की धूम रहेगी।

गायत्री शक्तिपीठ में महापूर्णाहुति के साथ अमृतासन

समता कॉलोनी गायत्री शक्तिपीठ में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रामनवमी के दिन महापूर्णाहुति होगी और भक्तों को अमृतासन कराया जाएगा। आरके शुक्ला ने बताया कि मां गायत्री की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही विभिन्न तरह के संस्कार कराए जाएंगे। पाच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। गायत्री महायज्ञ में आए हुए भक्तों और परिजनों ने बारी-बारी से यज्ञ में आहुति देकर जन कल्याण की कामना की। यज्ञ आहुतियां जनकल्याण समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजको के साथ गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस, सहायक प्रबंध ट्रस्टी सदाशिव हथमल, ट्रस्टी दीनानाथ जी शर्मा, ट्रस्टी आदर्श वर्मा, ट्रस्टी शैलेश वर्मा के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Published on:
27 Mar 2026 12:42 am
Also Read
View All

अगली खबर