
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रायपुर में रामनवमी मनाई ( Photo - x )
Actress Adah Sharma in Raipur: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, रामनवमी के अवसर के रायपुर पहुंची एक्ट्रेस ने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका बेहद श्रद्धापूर्ण और सरल अंदाज देखने को मिला। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक बार रायपुर वालों का दिल जीत लिया।
इधर अदा शर्मा के आने की जानकारी मिलते ही मंदिर के बार फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए उत्साहित नजर आया। बता दें कि अदा शर्मा का छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव रहा है। कभी बस्तर के बच्चों से बात करते नजर आती है तो कभी छत्तीसगढ़ी गानों पर। वहीं अब रायपुर पहुंचने पर श्रीराम के दर्शन कर शहरवासियों को रामनवमी की बधाई दी।
अदा शर्मा ने इस खास मौके का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। ( Chhattisgarh News ) वीडियो में वह भक्ति में लीन नजर आ रही हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भजन गाती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उनके इस पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी सादगी और धार्मिक आस्था की सराहना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अदा शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 1920 से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था और यहीं से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया और अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता।
रायपुर में उनका यह दौरा न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई हैं। मंदिर में उनकी मौजूदगी और भक्ति भाव ने लोगों के बीच सकारात्मक संदेश फैलाया और रामनवमी के पावन अवसर को और भी खास बना दिया।
Jaggi murder case: फिर से खुली जग्गी हत्याकांड की फाइल, सरेआम गोली मारकर हुई थी हत्या
Updated on:
26 Mar 2026 05:48 pm
Published on:
26 Mar 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
