26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPS Ratan lal Dangi: सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर कार्रवाई

IPS Ratan lal Dangi: सीनियर IPS रतन लाल डांगी पर बड़ी कार्रवाई हुई। आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है..

2 min read
Google source verification
IPS Ratan lal dangi Suspended

सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित ( Photo - Patrika )

IPS Ratan Lal Dangi: छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS रतन लाल डांगी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है। इसका आदेश गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले एसआई की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। फिलहाल अब इस मामलेे की जांच जारी है।

IPS Ratan lal Dangi: पद के प्रभाव का दुरुपयोग

प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि IPS रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। फिलहाल IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। शासन की इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी से जुड़ी खबरें..

एसआई की पत्नी ने लगाया IPS डांगी पर शोषण का आरोप, जांच टीम गठित,7 प्रमुख बिंदुओं पर जांच के निर्देश

- राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है… पढ़ें पूरी खबर

IPS पर लगे आरोपों की होगी जांच, CM साय ने कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा…

- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा, “कोई भी अधिकारी हो, अगर आरोप लगे हैं तो उनकी जांच होगी… पढ़ें पूरी खबर