
जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश देवांगन ( Photo - Patrika )
Patrika Interview: ताबीर हुसैन. नव निर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने अपनी जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन की जीत बताया। लंबे समय तक नवापारा-राजिम से रायपुर तक संघर्षपूर्ण सफर तय करने वाले दिनेश देवांगन ने कहा कि हार ने उन्हें मेहनत करना सिखाया, जबकि जीत ने बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराया। उन्होंने अधिवक्ताओं से किए गए वादों को 'इरादा' बताते हुए उन्हें पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। ( Chhattisgarh News) पत्रिका से खास बातचीत के दौरान उन्होंने पार्किंग समस्या को सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि विरोधों के बावजूद समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
बहुत अच्छा लग रहा है। बेहद खुशी हो रही है। मैं सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद, प्यार और समर्थन दिया।
आप लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। पिछली बार भी चुनाव लड़ा था। इस बार क्या अंतर महसूस हुआ?
पिछली बार कुछ परिस्थितियों के कारण मैं थोड़े अंतर से पीछे रह गया था। उस दौरान जो नाराजगी और आक्रोश अधिवक्ताओं के बीच था, इस बार वह समर्थन में बदल गया। अधिवक्ताओं ने भारी बहुमत से मतदान कर मुझे जिम्मेदारी सौंपी है।
चुनाव के दौरान आपने कई वादे किए हैं। अब उन्हें कैसे पूरा करेंगे?
मैंने पिछली बार से ही अपने विजन पर काम करना शुरू कर दिया था। सारी योजनाओं का रोडमैप पहले से तैयार है। मैंने अधिवक्ताओं से कहा है कि यह सिर्फ वादा नहीं, मेरा इरादा है और उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी।
सबसे बड़ी चुनौती आपको क्या लगती है?
हमारे यहां पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए मैंने योजना बनाई है। हो सकता है कुछ विरोध भी हो, लेकिन मैं सभी चुनौतियों का सामना करते हुए समाधान निकालने का प्रयास करूंगा।
आपकी यात्रा भी काफी प्रेरणादायक रही है। इसके बारे में बताइए।
करीब 20 साल तक मैं नवापारा-राजिम से रायपुर आना-जाना करता रहा। वर्तमान में मेरा निवास और कार्यालय रायपुर के देवपुरी में है। इस लंबे सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और उन्हीं अनुभवों की बदौलत आज मुझे यह जिम्मेदारी मिली है।
Updated on:
17 May 2026 04:02 pm
Published on:
17 May 2026 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
