रायपुर

Jobs: जल्दी ही 291 वनरक्षकों की होगी भर्ती, वन विभाग ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

- वन विभाग में जल्दी ही 291 फारेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती होगी- वन विभाग ने स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2021, 10:50 AM IST
cg_govt_jobs.jpg

रायपुर. वन विभाग में जल्दी ही 291 फारेस्ट गार्ड (Chhattisgarh Forest Guard Recruitment) के पदों पर भर्ती होगी। वन विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि इनकी अनुमति मिलने के संकेत मिलते ही विभागीय अधिकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा वन रक्षकों की भर्ती दुर्ग रेंज में 76 और उसके बाद बिलासपुर रेंज में 60 पदों पर भर्ती होगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि वनरक्षकों की भर्ती करने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही विभाग की ओर से बहुत जल्द प्रक्रिय शुरू होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सहित आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, निर्धारित आयु सीमा की जानकारी सहित विवरण जारी किया जाएगा। बताया जायेगा।

इतनी भर्ती
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव, महासमुंद, जशपुर, बलरामपुर, खैरागढ़, मुंगेली एवं दंतेवाडा़ जिले में 8-8 बालोद, कोरिया, सरगुजा एलीफेंट रिजर्व, धमतरी, कांकेर, कोरबा, लोरमी एवं मनेन्द्ररगढ़ में 7-7, कवर्धा में 53, बस्तर में10, सुकमा, बलौदाबाजार, भानुप्रतापपुर पूर्व एवं पश्चिम, दक्षिण कोंडागांव, नारायणपुर, बिलासपुर में बलौदाबाजार में 6-6, बीजापुर, सूरजपुर,रायपुर, बैकुंठपुर में 5-5, केशकाल,जांजगीर-चांपा, मरवाही एवं सरगुजा 4-4, गरियाबंद में 9, कटघोरा, धर्मजयगढ़ और रायगढ़ जिले में 10-10 पदों पर भर्ती होगी।

Updated on:
25 Feb 2021, 10:50 AM IST
Published on: