रायपुर

शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती शुरू: गणित विषय के 510 व्याख्याताओं की होगी नियुक्ति

- छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू- गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2021, 11:00 AM IST
cg_teacher_recruitment.jpg

रायपुर. अगर आप टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती (Teacher recruitment in Chhattisgarh) शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों से शिक्षकों की सीधी भर्ती की बंद प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

बता दें कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1994 के बाद सीधी भर्ती बंद थी। शासन से अनुमति मिलने के 3 तीन के भीतर ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 3 हजार 177 व्याख्याताओं के पद भरे जाएंगे। इन व्याख्याताओं की भर्ती से स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और शिक्षा गुणवत्ता बेहतर होगी। जिसका लाभ स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी विषयों के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी हो जाएंगे। चयनित व्याख्याता 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त व्याख्याताओं को बधाई देते हुए उनसे अपनी जिम्मेदारियों और दायित्यों का निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही है।

Updated on:
23 Feb 2021, 11:00 AM IST
Published on: