रायपुर

CG Job: केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, दिवाली से पहले करना होगा अप्लाई

CG Job: 12 केमिस्ट पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को रसायन विज्ञान के साथ बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए।

less than 1 minute read
Oct 18, 2025

CG Job: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत रिक्त केमिस्ट पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

आवेदन में त्रुटि सुधार 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे। परीक्षा 21 दिसंबर को संभावित है। परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र 15 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

परीक्षा के माध्यम से 12 केमिस्ट पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को रसायन विज्ञान के साथ बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Published on:
18 Oct 2025 11:39 am
Also Read
View All