रायपुर

10वीं पास युवाओं के लिए CRPF में भर्ती का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

10वीं पास युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती का सुनहरा मौका। इस तारीख तक करें आवेदन।
2 min read
Aug 05, 2018
Latest Govt Job News
10वीं पास के लिए CRPF में भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

रायपुर. अगर आप सीआरपीएफ में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने नोटिफिकेशन जारी करके कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीआरपीएफ ने कांस्टेबल - जनरल ड्यूटी (जीडी) और कांस्टेबल - ट्रेड्समैन के 139 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास योग्य व इच्छुक उम्मीदवार कांस्टेबल - जीडी और कांस्टेबल - ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम : कांस्टेबल - जीडी और कांस्टेबल - ट्रेड्समैन
पदों की संख्या : 139
कांस्टेबल - जीडी : 103
कांस्टेबल - ट्रेड्समैन : 36

शैक्षिक योग्यता : कांस्टेबल के इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त किसी भी संस्था या बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो।

वेतनमान : इस सरकारी नौकरी के लिए वेतनमान 52,00 से 20,200 रुपए प्रतिमाह होगी।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम 01 08 2018 के अनुसार आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख :
- कांस्टेबल - जीडी पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 20 अगस्त 2018 से 25 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
- कांस्टेबल - ट्रेड्समैन पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 27 अगस्त 2018 से 31 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और शारीरिक दक्षता के अनुसार होगा। ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे करें आवेदन : इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार को आवेदन के साथ समस्त प्रमाण पत्रों को संलग्न कर तय तिथि तक भेजना होगा। उम्मीदवार भर्ती एवं आवेदन संबंधित डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट CRPF .gov.in">www.crpf.gov.in पर विजिट करें या नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

Published on:
05 Aug 2018 12:24 pm