रायपुर

Republic Day 2026: राज्यपाल-मुख्यमंत्री अलग-अलग शहरों में करेंगे ध्वजारोहण, एक साथ फहराएगा तिरंगा

Republic Day 2026: 26 जनवरी को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2026, 8:40 AM IST
Republic Day 2026: राज्यपाल-मुख्यमंत्री अलग-अलग शहरों में करेंगे ध्वजारोहण, एक साथ फहराएगा तिरंगा(photo-patrika)
Republic Day 2026: राज्यपाल-मुख्यमंत्री अलग-अलग शहरों में करेंगे ध्वजारोहण, एक साथ फहराएगा तिरंगा(photo-patrika)

Republic Day 2026: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह रायपुर में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल रमन डेका ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे।

Republic Day 2026: अन्य प्रमुख कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

प्रदेशभर में आयोजन

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समारोहों में राष्ट्रध्वज फहराने के साथ देशभक्ति कार्यक्रम, परेड और शासकीय योजनाओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

कहां कौन फहराएगा ध्वज

  • रायपुर: राज्यपाल रमन डेका
  • बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

उपमुख्यमंत्री और मंत्री संभालेंगे जिलों की जिम्मेदारी

  • बस्तर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • सरगुजा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • रायगढ़: रामविचार नेताम, मंत्री
  • गरियाबंद: दयालदास बघेल, मंत्री
  • बीजापुर: केदार कश्यप, मंत्री
  • कबीरधाम: लखन लाल देवांगन, मंत्री
  • जशपुर: श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
  • जांजगीर-चांपा: ओपी चौधरी, मंत्री
  • कोरबा: टंकराम वर्मा, मंत्री
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
  • दंतेवाड़ा: गजेंद्र यादव, मंत्री
  • बालोद: गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: राजेश अग्रवाल, मंत्री

सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी

  • दुर्ग: तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
  • सूरजपुर: चिंतामणि महाराज, सांसद
  • महासमुंद: रूपकुमारी चौधरी, सांसद
  • बलौदाबाजार: बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
  • सक्ती: कमलेश जांगड़े, सांसद
  • नारायणपुर: महेश कश्यप, सांसद
  • कांकेर: भोजराज नाग, सांसद
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद
  • बेमेतरा: विजय बघेल, सांसद
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: संतोष पांडेय, सांसद
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: राधेश्याम राठिया, सांसद

विधायकों की तैनाती

  • धमतरी: अजय चंद्राकर, विधायक
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: राजेश मूणत, विधायक
  • सुकमा: किरण देव, विधायक
  • कोंडागांव: लता उसेंडी, विधायक
  • मुंगेली: पुन्नूलाल मोहले, विधायक
  • कोरिया: भैयालाल राजवाड़े, विधायक
Updated on:
26 Jan 2026, 8:40 AM IST
Published on: