रायपुर

CG Land Rate Update: संपत्ति मूल्यांकन में बदलाव, इन तीन जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू

CG Land Rate Update: रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 20 फरवरी 2026 से लागू होंगी। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
संशोधित गाइडलाइन दरें लागू (photo source- Patrika)
संशोधित गाइडलाइन दरें लागू (photo source- Patrika)

CG Land Rate Update: प्रदेश में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के अनुसार जरूरत के मुताबिक संशोधन की प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार ने जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिए थे कि वे स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर संशोधन प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजें। इसी कड़ी में रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

CG Land Rate Update: इन तीनों जिलों में लागू

इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में संबंधित जिलों से आए प्रस्तावों का विस्तार से परीक्षण और चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों के संशोधित गाइडलाइन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड से स्वीकृत नई गाइडलाइन दरें इन तीनों जिलों में 20 फरवरी 2026 से लागू होंगी।

आधिकारिक वेबसाइट से मिल सकती है जानकारी

CG Land Rate Update: आम नागरिक, संपत्ति खरीदार-विक्रेता और अन्य हितधारक नई दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य जिलों से प्राप्त संशोधन प्रस्तावों पर भी जल्द निर्णय लेकर चरणबद्ध तरीके से नई गाइडलाइन दरें जारी की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में संपत्ति मूल्यांकन प्रणाली अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी।

Updated on:
20 Feb 2026 05:51 pm
Published on:
20 Feb 2026 05:50 pm