
CGPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, रायपुर में 48 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें पूरी detail...(photo-patrika)
CGPSC 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन – सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
द्वितीय पाली: एप्टीट्यूड टेस्ट – दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड और पहचान संबंधी नियम
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।यदि अभ्यर्थी के नाम, सरनेम या फोटो पहचान पत्र में अंतर पाया जाता है, तो उन्हें नाम परिवर्तन से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा, तभी परीक्षा में प्रवेश मिलेगा।प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट होने की स्थिति में दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ रखना आवश्यक है।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा अनुमत
अभ्यर्थी केवल निम्न वस्तुएं साथ ले जा सकेंगे:
लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल
काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन
आवश्यकता होने पर HB पेंसिल (चित्रात्मक प्रश्नों के लिए)
इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, पेजर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना सख्त मना है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी और सहलेखक दोनों ही परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
CGPSC ने सभी उम्मीदवारों से परीक्षा दिवस पर समय से पहले केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Updated on:
12 Feb 2026 12:10 am
Published on:
12 Feb 2026 12:10 am
