रायपुर

मुख्यमंत्री रमन सिंह को हराने अजीत जोगी ने बहू ऋचा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बहू ऋचा जोगी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 7:08 PM IST
Ajit Jogi
मुख्यमंत्री रमन सिंह को हराने अजीत जोगी ने बहू ऋचा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बहू ऋचा जोगी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जोगी ने राजनांदगांव विधानसभा से मुख्यमंत्री के विरुद्ध चुनाव लडऩे के फैसले के बाद ऋचा जोगी को यहां का प्रभारी नियुक्त किया है। जोगी जी ने एक भावुक पत्र लिखकर ऋचा जोगी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा और राजनांदगांव विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी है।

पार्टी ने राजनांदगांव सीट जीतने रणनीति तैयार की है जिसके तहत ऋचा जोगी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर सघन जनसंपर्क करने को कहा गया है। ऋचा जोगी 23 जुलाई को खेत चलो अभियान का आगाज राजनांदगांव से करेंगी। इसके अतिरिक्त राजनांदगांव विधानसभा से प्रत्याशी अजीत जोगी स्वयं प्रतिदिन क्षेत्र में संगठात्मक कार्यों की रिपोर्ट लेंगे एवं 29 जुलाई को राजनांदगांव विधानसभा में खेत चलो अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बतादें कि जोगी ने अगले सप्ताह से एक नाटकीय प्रचार अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई से कार्यकर्ता खेत चलो अभियान के तहत खेतों में जाकर रोपाई और बियासी में मदद करेंगे। एक खेत में 10 कार्यकर्ता एक घंटे तक काम करेंगे, फिर वे अगले खेत में चले जाएंगे। किसानों को जनता कांग्रेस के 2500 रुपया समर्थन मूल्य, छोटे किसानों की कर्ज माफी की बात भी बताया जाएगा।

अजीत जोगी रायपुर के मुजगहन गांव से इसकी शुरुआत करेंगे। उसी दिन अमित जोगी बिलासपुर, ऋचा जोगी राजनांदगांव, देवव्रत सिंह कवर्धा, धर्मजीत सिंह बेमेतरा और सियाराम कौशिक जांजगीर-चांपा के खेत में उतरेंगे। 29 जुलाई को हरेली के दिन समापन हल पूजा के साथ होगा। अभियान जोगी कांग्रेस 10 जुलाई से चलाने वाली थी, लेकिन कोई कार्यकर्ता मैदान में उतरा ही नहीं।

Published on: