
नाना-नानी से मिलने पहुंची थी नातिन, दरवाजा खोला तो नजारा देख फटी रह गई आंखें
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंद कमरे में एक दंपती की लाश मिली है। दंपती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या मान रही है। डॉग स्वायड की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच में पुलिस को पता चला कि मृत दंपती में नीरा बाई राधाकृष्ण की तीसरी पत्नी थी।
दरअसल, यह घटना कोरबा के बालको थाना के परसाभाठा इलाके की है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सेना का पूर्व सिपाही राधाकृष्ण (70 वर्ष) बालको के अधीन एक निजी सुरक्षा कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी नीराबाई और दो बच्चे के साथ परसाभाठा कांजीहाउस के समीप रहता था। शनिवार की रात करीब 8 बजे राधाकृष्ण की नातिन मुस्कान उससे मिलने पहुंची थी।
घर का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला इस पर मुस्कान को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मुस्कान चारदीवारी फांदकर घर के अंदर घुसी। जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
उसने देखा कि उसके नाना राधाकृष्ण की लाश जमीन पर पड़ी हुई है और नानी की लाश खाट में पड़ी थी। इसके बाद वह भागते हुए बाहर निकलकर आई और इसकी जानकारी आपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई। पुलिस ने देर रात मकान को सील कर दिया। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह की वजह से हत्या की वारदात घटित हुई है। हालांकि इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
नीरा तीसरी पत्नी थी
पुलिस को पता चला है कि नीरा बाई राधाकृष्ण की तीसरी पत्नी थी। नीरा के नौ व 12 साल के दो बच्चे साथ में रहते थे। पुलिस ने दोनों को अपने पास रखा है। पुलिस हत्या मानते हुए डॉग स्वायड की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। दंपती के शव का पंचनामा रविवार को किया गया।
Published on:
22 Jul 2018 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
ट्रेंडिंग
