रायपुर

चौंक गई पुलिस जब स्टेशन पर यात्री के बैग से मिला 75 लाख कैश और सोने के बिस्कुट

रायपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आरपीएफ की टीम ने एक यात्री के पास से 75 लाख रुपए नकद, सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 8:00 PM IST
latest crime news
चौंक गई पुलिस जब स्टेशन पर यात्री के बैग से मिला 75 लाख कैश और सोने के बिस्कुट

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आरपीएफ की टीम ने एक यात्री के पास से 75 लाख रुपए नकद, सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। आरपीएफ ने जब्त कर शख्स से कैश और सोने के बिस्कुट को लेकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध शख्स रायपुर आने वाला है। एेसी खबर मिलते ही रायपुर आरपीएफ की टीम अलर्ट हो गई। आरपीएफ ने स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी।

इसी दौरान जब सोमवार को रायपुर स्टेशन पर पुरी-दुर्ग इंटरसिटी पहुंची तो इसी ट्रेन से रायपुर स्टेशन पर उतरे काटाभांजी निवासी देवानंद बेहरा की आरपीएफ की टीम ने तलाशी ली। आरपीएफ ने यात्री के बैग से 75 लाख कैश और करीब 10 लाख रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं।

पुलिस ने यात्री से पूछताछ की तो वो ओडिशा के बलांगीर जिले के काटाभांजी इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वो इतनी बड़ी रकम रायपुर में किसी व्यापारी हरिशंकर अग्रवाल को देने आया था। लेकिन यात्री के गोलमोल जवाब से पुलिस ने उसे संदेह के घेरे में लिया है।

पुलिस इस पूरे मामले को हवाला से जोड़कर देख रही है। इस बड़ी रकम पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि ये रकम हवाला का हो सकता है। पुलिस ने राजधानी रायपुर में बड़ा हवाला कारोबार के सक्रिय होने का भी अंदेशा जताया है।

आरपीएफ अफसर ने आयकर विभाग के अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं और आरोपी द्वारा बताए गए पते पर दबिश देने रवाना हो गए हैं।

Published on: