रायपुर

CSMCL Scam: सीएसएमसीएल में 28.80 लाख का घोटाला, फील्ड आफिसर और एकाउंटेट गिरफ्तार

CSMCL Scam: सीएसएमसीएल के अधिकारियों को पहुंचाने के लिए 29 नवंबर 2023 को गए थे। इसे नवीन प्रताप सिंह तोमर द्वारा भेजे गए 3 व्यक्तियों को दिया जाना था।
2 min read
Apr 21, 2026
CSMCL Scam: सीएसएमसीएल में 28.80 लाख का घोटाला, फील्ड आफिसर और एकाउंटेट गिरफ्तार
सीएसएमसीएल घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार (photo Patrika)

CSMCL Scam: ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) में 28.80 लाख रुपए का ओवरटाइम भुगतान का घोटाला करने वाले ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के फील्ड आफिसर अभिषेक कुमार सिंह एवं एकाउंटेट तिजऊ राम निर्मलकर को गिरफ्तार किया। दोनों रिश्वत की रकम 28.80 लाख रुपए कंपनी के बैंक खाते से निकाल कर सीएसएमसीएल के अधिकारियों को पहुंचाने के लिए 29 नवंबर 2023 को गए थे। इसे नवीन प्रताप सिंह तोमर द्वारा भेजे गए 3 व्यक्तियों को दिया जाना था।

ईडी ने रकम के साथ पकडे़ जाने के बाद राज्य सरकार को इसकी सूचना भेजी थी। इसके आधार पर ईओडब्ल्यू द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से इस घोटाले के संबंध में पूछताछ कर बयान लिया जाएगा। इसके आधार पर अन्य आरोपियों को तलब किया जाएगा।

यह है मामला

ओवर टाइम के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को 2019-20 से 2023-24 के बीच करीब 115 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। नियमानुसार यह राशि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को देय अतिरिक्त भुगतान थी। यह राशि बिलों के माध्यम से मैन पावर एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान किया जाना था, लेकिन इसे शराब घोटाले के मास्टरमाइंड कारोबारी अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था।

यह राशि कर्मचारियों को भुगतान न होकर एजेंसियों के माध्यम से अवैध रूप से कमीशन के रूप में निकाली जाती थी। साथ ही सीएसएमसीएल के अधिकारियों और प्राइवेट व्यक्तियों को वितरित की जाती थी। ईडी से मिले इनपुट की जांच करने के दौरान अभिषेक और तिजऊराम की संलिप्तता मिलने पर गिरफ्तार किया गया है।

इससे सम्बंधित खबरें

आवास योजना में 79 लाख का घोटाला

प्रदेश के कोरबा जिले में गरीबों के आवास योजना की राशि में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने आरोपी कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू और एसीबी द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 20/2018 के तहत 16 अप्रैल 2026 को आरोपी गौरव शुक्ला (47) निवासी नंदबाग रूमगरा जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विशेष न्यायाधीश कोरबा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पढ़े पूरी खबर

Updated on:
21 Apr 2026 02:18 pm
Published on:
21 Apr 2026 02:18 pm