23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: फायरिंग के बाद अब विवादित जमीन पर चलाया बुलडोजर, सिविल लाइन पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा

Raipur Crime News: सिविल लाइन इलाके में स्थिति विवादित जमीन को लेकर अब बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरदयाल सिंह के बेटे का गिरफ्तार किया है..
2 min read
Google source verification
raipur news

विवादित जमीन पर चलाया बुलडोजर ( Phto - Patrika )

Raipur News: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में जमीन विवाद में फायरिंग के बाद अब बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरदयाल सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है,वहीं बिना किसी कार्रवाई के तुरंत छोड़ दिया। बता दें कि विवादित जमीन को लेकर कोर्ट ने स्टे लगाया है। बावजूद जमीन पर बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले भी हरदयाल ने जमीन को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

Raipur Crime News: लंबे समय से चला आ रहा विवाद

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद तबरेज मेमन ने अपनी पत्नी के नाम पर पंडरीतराई पटवारी हल्का नंबर 109 में स्थित 2242 वर्गफुट जमीन को वर्ष 2011 में वीरेंद्र सिंह से खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। इस जमीन का सीमांकन होना था। यह जमीन हरदयाल सिंह के घर के बगल में है। हरदयाल वीरेंद्र का रिश्तेदार है। जमीन के सीमांकन होने जानकारी मिलते ही हरदयाल ने प्लाट के गेट में लगा ताला तोड़ दिया। उस पर अपना ताला लगा दिया।

दो साल पहले फायरिंग

विवादित जमीन को लेकर मामला उस वक्त और बढ़ गया जब हरदयाल सिंह ने फायरिंग कर दी। दरसअल तबरेज और अन्य लोग कुछ मजदूरों को लेकर सीमांकन के लिए सफाई कराने पहुंचे। प्लाट के गेट में दूसरा ताला लगा देखकर उन्होंन ताला तोड़कर सफाई करानी शुरू की। इसकी जानकारी हरदयाल को हुई तो उसने गाली-गलौज करते हुए अपनी रायफल निकाल दी। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुन लोग हैरान रह गए। वहीं सभी को जान से मारने की धमकी देकर तबरेज और अन्य लोगों भाग खड़े हुए। वहीं मामला कोर्ट में जाने के बाद जमीन पर स्टे लग गया।