23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जी बाजार हटाने पर भाठागांव में बड़ा बवाल, नगर निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान समेत 4 घायल, इलाके में तनाव

Raipur News: भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पर पहुंची निगम की टीम पर व्यापारियों ने हमला कर दिया। सुबह-सुबह हुए विवाद में एक पुलिस जवान समेत 4 कर्मचारी घायल हो गए..
less than 1 minute read
Google source verification
Patrika Breaking news

Patrika File Photo

Raipur Nagar Nigam: राजधानी रायपुर के भाठागांव में आज सुबह बड़ा बवाल हो गया। सब्जी बाजार हटाने के दौरान व्यापारियों ने निगम की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पुलिस जवान समेत नगर निगम के 4 कर्मचारी घायल हो गए। विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची है।

Raipur News: थाना में एफआईआर की तैयारी

बता दें कि लंबे समय से नगर निगम की टीम भाठागांव सब्जी बाजार को हटाने का प्रयास कर रही है। इस बीच लगातार विरोध भी हो रहे हैं वहीं आज जब निगम की टीम पहुंची तो भड़के व्यापारियों ने हमला कर दिया। वहीं अब घायल कर्मचारी पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर मामले में कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।

सब्जी व्यापारियों ने निगम में किया था प्रदर्शन

भाटागांव सब्जी बाजार को हटाने कोे लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम मुख्यालय में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया था। व्यापारियों का कहना है कि वे यहां वर्षों से यहां अपना कारोबार कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी इसी व्यापार से जुड़ी है। ऐसे में उन्हें हटाने के बजाय निगम को उनके लिए उचित व्यवस्थापन की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई के बाद इन व्यापारियों के परिवारों की रोजी-रोटी कैसे चलेगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।