23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Action:गणेश विसर्जन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू और अवैध शराब के साथ 7 गिरफ्तार

Police Action: रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू और अवैध शराब के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 18.340 लीटर शराब और 4 चाकू बरामद किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Police Action

रायपुर में 7 आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)

Raipur Police Action: गणेश विसर्जन और आगामी आयोजनों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने अवैध शराब और धारदार हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार धारदार चाकू और 18.340 लीटर शराब बरामद की गई। इसके अलावा 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

मौदहापारा में चाकू के साथ युवक पकड़ा

आंबेडकर अस्पताल के एंबुलेंस स्टैंड के सामने लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने पर लोकेश बंजारे (19) को पकड़ा गया।

कोतवाली में शराब और चाकू बरामद

बैरन बाजार में शराब बेचते विनोद निहाल (19) को गिरफ्तार कर 5,760 रुपए की शराब जब्त की गई। मैना चौक के पास चाकू लेकर घूम रहे गौरव क्रोजे (20) और 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया।

गोलबाजार में दो आरोपी गिरफ्तार

मटन मार्केट के सामने अवैध शराब बिक्री करते अरूप घोष (29) और विकास मार्टिन (44) पकड़े गए। वहीं, पेटी लाइन में सार्वजनिक रूप से शराब पीते अविनाश दुबे (49) पर कार्रवाई की गई।

विसर्जन और आगामी आयोजनों को लेकर पुलिस की निगरानी बढ़ी

गणेश विसर्जन के साथ शहर में आगामी आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। थाना क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, अवैध शराब की बिक्री और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।