रायपुर

CG Fraud: एफडी के नाम पर 40 लाख का गबन, बैंक कर्मी फरार

CG Fraud: बैंक के कर्मचारी राजा खुंटे से हुई। नरेंद्र और मनीषा के खाते में 20-20 लाख रुपए थे। इस राशि को दोनों एफडी करना चाहते थे। दोनों ने बैंक कर्मचारी राजा से संपर्क किया।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
CG Fraud: एफडी के नाम पर 40 लाख का गबन, बैंक कर्मी फरार

CG Fraud: फिक्स डिपॉजिट (एफडी) करने के लिए एक दंपती बैंक पहुंचा। बैंक के एक कर्मचारी ने एफडी करने के नाम पर उनसे 40 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार वर्मा और मनीषा वर्मा सिलतरा इलाके में संचालित बैंक में एफडी कराने पहुंचे।

उनकी मुलाकात बैंक के कर्मचारी राजा खुंटे से हुई। नरेंद्र और मनीषा के खाते में 20-20 लाख रुपए थे। इस राशि को दोनों एफडी करना चाहते थे। दोनों ने बैंक कर्मचारी राजा से संपर्क किया। राजा ने एफडी से संबंधी कागजी कार्रवाई की। इस दौरान उनसे ब्लैंक चेक भी लिए गए। इसमें दोनों पति-पत्नी के हस्ताक्षर भी थे। इसके बाद उसने 40 लाख रुपए एफडी होने की पावती भी राजा ने दिया।

इसके बाद दोनों घर चले गए। 2 मार्च को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने बैंककर्मी राजा से एफडी तुड़वाने के लिए संपर्क किया। वह टालमटोल करने लगा। वह बैंक गया, तो खुलासा हुआ कि उनके एफडी के 40 लाख रुपए का गबन हो गया है। बैंककर्मी राजा ने पूरी राशि निकालकर दूसरों के बैंक खातों ट्रांसफर कर दिया है। पूरी राशि को उसने अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया है। इसकी शिकायत पीडि़त दंपती ने पुलिस में की। पुलिस ने बैंककर्मी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Published on:
07 Mar 2026 11:41 am