
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में सरोज को 49 वोट मिले हैं। भाजपा को दो वोटों का इजाफा हुआ है। रमन सिंह ने कहा कि इस बार के राज्यसभा चुनाव से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस विभाजित है और भाजपा पहले भी एकजुट थी, आज भी एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी मतभेद की वजह से आज कांग्रेस को तीन वोट कम मिले हैं और भाजपा को दो वोट अधिक मिले हैं। इस जीत पर सीएम ने सभी विधायकों को बधाई दी।
सीएम ने नहीं दिया इस सवाल का जवाब
सीएम रमन सिंह ने मीडिया के उस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया, जब उनसे पूछा गया कि भाजपा को किन दो विधायकों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि दो वोट पता नहीं किसके मिले हैं, यह बता पाना बहुत मुश्किल है।
51वां वोट किसका, बना सस्पेंस
बतादें कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने 51 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ विधानससभा में 90 में से भाजपा के कुल 49 विधायक हैं। हालांकि निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा का उन्हें समर्थन प्राप्त था। लेकिन, 51वां वोट किस विधायक ने दिया इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस के लेखराम साहू को 36 वोट मिले हैं। कांग्रेस के कुल 39 विधायक थे, जिनमें से 3 विधायकों ने वोट नहीं डाला।