रायपुर

RTE Admission 2026: आरटीई प्रवेश प्रक्रिया, 15 दिन में आए 16 हजार 500 से ज्यादा आवेदन

RTE Admission 2026: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अभी छात्र पंजीयन जारी है, जो 31 मार्च तक चलेगा। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
फर्जी दस्तावेजों का खेल उजागर! RTE के तहत 23 बच्चों का एडमिशन निरस्त, शिकायत के बाद हुई जांच(photo-patrika)

RTE Admission 2026: आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रों का पंजीयन जारी है। पंजीयन की प्रक्रिया 16 फरवरी से जारी है। आरटीई पोर्टल की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 15 दिन में 16 हजार 500 से ज्यादा आवेदन प्रवेश के लिए प्राप्त हो चुके हैं। सत्र 2026-27 के लिए जारी प्रवेश प्रक्रिया में पहली कक्षा में आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।

आरटीई के तहत राज्य के 6850 स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे। रायपुर में 825 प्राइवेट स्कूलों में 3089 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। जो आकड़ा पिछले साल से कम है। जानकारी के अनुसार, आरटीई सीटों का निर्धारण यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज पिछले वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है।

13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए अभी छात्र पंजीयन जारी है, जो 31 मार्च तक चलेगा। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को 1 मई से 30 मई तक प्रवेश लेना होगा। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के तहत नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन 8 जून से 20 जून तक होंगे।

फिर सीट प्रकटीकरण के बाद छात्र पंजीयन शुरू होंगे, जो 1 जुलाई से 11 जुलाई तक किए जा सकेंगे। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद लाॅटरी व आवंटन 27 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। स्कूल में दाखिला 3 अगस्त से 17 अगस्त तक लेना होगा।

Published on:
02 Mar 2026 05:42 pm
Also Read
View All