
रायपुर.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ कंगना ने भी महिलाओं को मोबाइल दिया। यह पहला मौका था जब कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के राजधानी आई। उन्होंने खुद बोला मुंबई से इतने पास होते हुए भी उनको रायपुर आने का मौका नहीं मिल पाया। लेकिन आज वो रायपुर में है। रायपुर उनको देहरादून की याद दिलाता है , आपको बता दे की कंगना रनौत देहरादून के रहने वाले है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीर भी शेयर की है
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कंगना के तारीफ करते हुए बोला आज के युवाओं को इनसे प्रेणा लेने चाहिए। रायपुर एयरपोर्ट से होटल रूम और फिर उसके बाद कार्यक्रम तक कैसा था इनका लुक देखें
कार्यक्रम में क्वीन कंगना ने क्या बोला: नमस्कार, यहां आए सभी लोगों को प्यार। हैरानी की बात है कि इतने सालों के बाद भी अब तक रायपुर नहीं आई। यह पहला मौका है जब मैं रायपुर आई हूं। यहां इतनी हरियाली और खूबसूरती है। यह खूरसूरती मुझे हिमाचल की याद दिलाती है, जहां की मैं रहने वाली हूं। यह बातें मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में मोबाइल तिहार (त्योहार) कार्यक्रम में कहीं।
कंगना ने रमन सिंह को बताया अच्छा मुख्यमंत्री:
इस दौरान कंगनाने सीएम रमन सिंह की प्रशंसा की और कहा कि देश में करीब आधी आबादी महिलाओं की है, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सीएम रमन सिंह ने यह योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ही है कि उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह कार्यक्रम लॉन्च किया।
कंगना ने कहा कि इस बात का मुझे गर्व है कि मैं इस काम के लिए यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल के इस्तेमाल से महिलाएं केवल बात ही नहीं करेंगी, बल्कि छोटे से छोटे गांव की महिला पूरे विश्व से जुड़ेंगी।