रायपुर

Raipur Air Show: सारंग हेलीकॉप्टर टीम का एक करतब सीखने में लगता है डेढ़ साल, अब तक देश-विदेश में कर चुकी है 1500 से ज्यादा शो

Raipur Air Show: सेंध लेक पर 2 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम एयर शो करेगी। जानें कैसे तैयार होते हैं पायलट और कौन से हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 11:10 AM IST
Raipur Air Show
सारंग हेलीकॉप्टर टीम प्रेसवार्ता (Photo patrika)

Nava Raipur Air Show: 2 नवंबर को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित सेंध लेक के ऊपर भारतीय वायु सेना के ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम करतब दिखाती नजर आएगी। यदि मौसम खराब हुआ तो, 3 नवंबर को शो होगा। इसको लेकर शुक्रवार को टीम ने सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान पत्रिका से बातचीत के दौरान टीम ने बताया कि करतब में जो अलग-अलग प्वाइंट दिखाते हैं, इसे खीखने में करीब डेढ़ साल का वक्त लग जाता है। इसके लिए पहले हमें एक-दूसरे के सामंजस्य बैठाना पड़ता है, जिससे हम एक-दूसरे को समझ सकें, फिर हमारी ये ट्रेनिंग शुरू होती है।

एशिया में सिर्फ भारत की ही एक टीम

शायद विश्व में एक टीम और है, उनके पास दो से तीन ही हेलीकॉप्टर हैं, जिसपर शो करते हैं। इसकी स्थापना साल 2003 में हुई थी, अबतक ये देशभर व विदेश में 1500 से अधिक शो कर चुकी है। कॉन्फ्रेंस में एयर कमांडेड एनके बाला, सीनियर एयर फोर्स रिप्रेसेंटिव ग्रुप कैप्टन अभीजीत (को-लीडर), विंग कमांडर वीर (डिस्प्ले पायलट), स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह (डिस्प्ले पायलट), अजीत (डिस्प्ले पायलट), विंग कमांडर देबार्थो धर (डिफेंस पीआरओ) शामिल रहे।

इस तरह के शो दिखाएगी टीम

  • डॉल्फिन्स: हेलीकॉप्टरों को एक साथ हवा में घुमाना और डॉल्फिन की तरह ऊपर-नीचे गोता लगाने वाले करतब दिखाना है।
  • क्रॉसओवर और डबल क्रॉस: इसमें हेलीकॉप्टर बेहद कम दूरी और कम ऊंचाई पर एक-दूसरे के विपरीत दिशा से तेजी और सटीकता के साथ क्रॉस करते हैं।
  • सारंग स्प्लिट: यह टीम का सबसे पसंदीदा और सिग्नेचर करतब है, जिसमें हेलीकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं में घूमते हुए दर्शकों को सलामी देते हैं।
  • तिरंगे के रंगों और धुएँ के साथ प्रदर्शन करना।
  • स्टंट- 180 डिग्री में स्टंट के साथ ऊंची उड़ा।
  • हार्ट फॉर्मेशन: इसमें दो हेलीकॉप्टर बड़ी ही सटीकता से उड़ान भरते हुए हवा में धुएं की मदद से 'दिल' की आकृति बनाते हैं।
  • स्पॉट स्टॉल टर्न: हेलीकॉप्टर हवा में एक जगह पर रुककर तेजी से घूमते हैं और एक-दूसरे के ग्रिड पैटर्न से होकर गुजरते हैं।
  • आकाश गंगा- इसकी टीम हेलीकॉप्टर से छलांग मारकर दर्शकों को रोमांचित करेगी।

एनसीसी कैडेट्स करेंगे कमेंट्री, मिलेगा मोटीवेशन

टीम ने कहा कि उन्होंने रायपुर एनसीसी से 3 कैडेट्स का चयन किया है, जो इस शो में कमेंट्री करेंगे। उनका मकसद है कि उनके साथ लोगों को भी मोटिवेशन मिले। यहां के यूथ भी यह देखे, डिफेंस में करियर बनाने उन्हें प्रेरणा मिलेगी। साथ ही बताया कि वे शो से पहले हर बाद 15-20 मिनट प्रेक्टिस करते है।

शुक्रवार को घरों की छत से रायपुरवासियों ने देखा करतब

शुक्रवार को 12.20 से 12.45 तक ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने राजधानी के आसमान में शानदार उड़ान भरकर रायपुरवासियों को रोमांचित कर दिया। लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों और विभिन्न भवनों की छतों से इस नजारे का आनंद लिया। इस दौरान कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी ने बी इसका आनंद लिया। उत्साहपूर्वक हाथ हिलाकर भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों का अभिवादन किया।

Updated on:
31 Oct 2026, 11:10 AM IST
Published on: