
रायपुर. सावन का पवित्र महीना शिव और शक्ति के अध्यात्म का महीना है। शक्ति के अनेक रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सर्वोच्च स्थान माना गया है। धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए हर शख्स कड़ी से कड़ी मेहनत करता है। सावन के महीने में जितना सोमवार का महत्व होता है उतना ही शुक्रवार का महत्व होता है, इस दिन अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। लेकिन सावन महीने में शुक्रवार के दिन अगर आप इलायची के ये टोटके चुपचाप अपनाते हैं तो आपकी किस्मत चमक सकती है।
इलायची के ये टोटके अपनाएं
- शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस दिन घर में सुगंधित वातावरण बनाना चाहिए, इसके लिए घर में गुगूल और धूप जलाएं।
- इलायची या चंदन के पानी से स्नान करना चाहिए। स्नान के दौरान शुक्र देव के मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप करना चाहिए। एेसा करने से शुक्र ग्रह का दोष खत्म होता है।
- अगर आप दरिद्रता से परेशान हैं और उससे छुटकारा चाहते हैं तो अपने पर्स में पांच इलायची जरूर रखें।
- तमाम कोशिशों के बाद भी यदि कार्य में उन्नति नहीं मिल रही है तो एक इलायची को हरे रंग के कपड़े में बांध कर रात में तकिए के दाहिने तरफ रख कर सोए। दूसरे दिन सुबह इसे किसी मंदिर में रख आएं या किसी बाहर की महिला को खिला दें।
- काफी मेहनत के बाद भी अगर आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है तो एक इलायची को हरे रंग के कपड़े में बांध कर रात में तकिए के दाहिने तरफ रख कर सोए। दूसरे दिन इसे किसी व्यक्ति को खिला दें। इसे टोटके को पांच शुक्रवार को अपनाएं।
- किसी गरीब, भिखारी या किसी किन्नर को एक सिक्का और उसके साथ एक इलायची खाने को दें, इससे काम में वृद्धि होगी।
- अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो जाने से पहले एक चुटकी हींग लेकर उसे अपने ऊपर से उतार लें फिर उसे उत्तर दिशा में फेंक दें। इसके बाद दाहिने हाथ में तीन इलायची रख लें और श्रीम श्रीम का उच्चारण के बाद उसे खा लें। फिर बाहर जाएं।
- पति-पत्नी विवाद आए दिन हो रहे हो या पति-पत्नी के बीच प्रेम कम हो गया हो तो शुक्रवार के दिन इस उपाय से जबरदस्त लाभ होगा। शादीशुदा महिला को शुक्रवार के दिन तीन इलायची लेकर पहले शरीर से स्पर्श करें फिर उसे पल्लू या रूमाल में बांधकर शरीर के ऐसी जगह पर रखें, जहां पसीना आता हो। उसके बाद शनिवार को वही इलायची पीसकर खाने या पीने में मिलाकर अपने पति को खिला दें फिर देखिए पति आपके वश में हो जाएंगे।