रायपुर

सावन महीने में महिलाएं भूलकर भी न करें यह 6 काम, वरना पति को होगी ये परेशानी

सावन माह में कुछ नियम के पालन आवश्यक रूप से करना चाहिए। इस माह में विशेष कर महिलाओं को इन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 9:34 AM IST
love astrology
love astrology

रायपुर. सावन मास को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि सावन मास भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है और इस पूरे महीने भोलेनाथ की भक्ति की जाती है। शिव भक्त इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और अराधना करते हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है, क्योंकि सभी देवताओं में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले यदि कोई देवता हैं तो वो भगवान भोलेनाथ हैं।

इस माह में कुछ नियम के पालन आवश्यक रूप से करना चाहिए। इस माह में विशेष कर महिलाओं को इन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन नहीं करने पर घर में कोई न कोई कष्ट या परेशानी उत्पन्न होगी या पति को जिंदगीभर गरीबी का सामना कर पड़ सकता है।

महिलाएं भूलकर भी न करें यह 6 काम
1 - महिलाओं को रात में जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। रात में जूठे बर्तन छोड़ने पर घर की समृद्धि चली जाती है। इससे घर में गरीबी का वास होता है।
2 - सुबह देर तक ना सोए, क्योंकि सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय और सूर्योदय से पहले उठ कर स्नान कर लेना चाहिए। कहा जाता है ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर विचरण करते हैं, ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति के यदि सुबह देर सोए रहने पर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर पाएगा।
3 - महिलाओं को मासिक धर्म यानि 6 दिन तक इस समय पूजन पाठ नहीं करना चाहिए। साथ ही पूजन पाठ से संबंधित वस्तुओं को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। साथ ही भोजन भी नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए और सातवें दिन स्नान करके ही पूजा पाठ करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं द्वारा पूजा पाठ करने पर घर में दरिद्रता और गरीबी का वास होगा।
4 - महिलाओं को सावन महीने में रसोई घर में बैंगन की सब्जी बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा मांसाहारी भोजन भी नहीं बनाना चाहिए।
5 - महिलाओं को कांसे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए और किसी दूसरे को भी भोजन नहीं खिलाना चाहिए।
6 - बिना नहाए भगवान की मूर्तियों या पूजन सामग्री को स्पर्श नहीं करना चाहिए। स्नान के बाद ही पवित्र होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और अराधना करनी चाहिए।

Updated on:
8 Aug 2018, 9:34 AM IST
Published on: