रायपुर

सावन 2023 : आस्था से छलके शिवालय, सवा लाख बातियों से हुई खारुन की महाआरती

Sawan 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह से शाम तक माहौल शिव भक्तिमय था।

2 min read
Aug 29, 2023
खारुन की महाआरती

Sawan 2023 : सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह से शाम तक माहौल शिव भक्तिमय था। इस पावन मौके पर शहर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव में महाकालेश्वर स्वरूप और महादेवघाट में हटकेश्वरनाथ में कृष्ण कन्हैया के दर्शन किए। शाम को सवा लाख बातियों से खारुन की महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोम प्रदोष के विशेष संयोग में भगवान भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए तांता लगा।

सुबह से राजधानी ऊं नम: शिवाय की मंत्रों से गुंजित हुई। महादेवघाट में आस्था का सैलाब था। भक्तिभाव की इस अविरल प्रवाह के साथ अधिकमास और शुद्ध सावन मास का समापन हुआ। समग्र ब्राह्मण समाज ने पुरानी बस्ती महामाया मंदिर के सत्संग हॉल में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारे में लोगों ने प्रसाद लिया।

ब्रह्मलोक आश्रम

विश्व जागृति मिशन के सुनील सचदेवा एवं मीडिया प्रभारी अश्विनी विग ने बताया, परसदा के ब्रह्मलोक आश्रम में संस्थापक सुधांशु महाराज के मार्गदर्शन में निर्मित हो रहे मानसरोवर आदि स्थल पर शिव शक्ति स्थल पर 58 दिनों से चल रहा महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। सोमवार को रुद्राभिषेक के यजमान जयशंकर अग्रवाल सपरिवार रुद्राभिषेक संपन्न किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

खारुन मैया के जयकारे से गूंजा महादेवघाट

शाम को सवा लाख बातियों से खारुन नदी की महाआरती करने के लिए हजारों लोग पहुंचे। खारुन यूथ सोशल आर्गनाइजेशन संस्था के संरक्षक एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ने बताया कि जीवनरेखा खारुन नदी के संरक्षण के लिए महाआरती एवं दीपदान 11 पंडितों के सस्वर मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों को मतदान करने शपथ भी दिलाई गई। संस्था द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाज़ी और प्रसादी वितरण भी किया गया।

Published on:
29 Aug 2023 11:26 am
Also Read
View All