रायपुर

माओवादियों के गढ़ बस्तर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान शुरू , एक माओवादी ढेर

1800 से ज्यादा जवान 'ऑपरेशन प्रहार' में शामिल  
less than 1 minute read
Feb 20, 2020
माओवादियों के गढ़ बस्तर में 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान शुरू
माओवादियों के गढ़ बस्तर में 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर इलाके में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा इस वर्ष का पहला अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत बुधवार को सुकमा में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया। वहीं चार से ज्यादा माओवादियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार तेलंगाना की सीमा से सटे महाराष्ट्र की सीमा तक एक साथ चलाया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की एसटीएफ एवं डीआरजी के लगभग 1400 जवान तथा सीआरपीएफ कोबरा के 450 जवान शामिल हैं। यह अभियान माओवादियों के अत्यंत कोर एरिया किस्टाराम और पामेड़ के बीच के क्षेत्र और अबूझमाड़ इलाके में एक साथ चलाया जा रहा है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के सुकमा जिले के टोंडामरका इलाके में एसटीएफ व डीआरजी के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी का शव हथियार समेत बरामद हुआ है तथा चार माओवादियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस घटना में एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है।

Updated on:
20 Feb 2020 01:16 am
Published on:
20 Feb 2020 01:12 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप