रायपुर

यहां 200 रुपए के मिले इतने सारे नकली नोट, पुलिस के उड़ गए होश

एक ही नंबर के 200 रुपए के बंडल को लेकर बाजार में खपाने की फिराक से घूम रहे थे
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 3:49 PM IST
CG news

जशपुरनगर/फरसाबहार. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जब मुखबीर की सूचना पर बताए हुए हुलिए पर दो आरोपी को दबोचा। पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो सभी को होश उड़ गए। डिक्की में एक ही नंबर के 200 रुपए के बंडल को लेकर बाजार में खपाने की फिराक से घूम रहे थे। इस खुलासे के बाद व्यापारियों में हड़कंप मंच गया।

पुलिस ने ऐसा किया खुलासा

फरसाबहार पुलिस ने एक ही नंबर के 200 रुपए के 190 नोटों के साथ ओंकार यादव (29) निवासी ढ़ोढ़ाहागांव थाना सीतापुर जिला सरगुजा और सुरेश श्रीवास (24) निवासी कोडकेलखजरी थाना बागबहार जिला जशपुर को गिरफ्तार है। फरसाबहार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से नकली नोट लेकर फरसाबहार क्षेत्र में खपाने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने एसपी व एसडीओपी पत्थलगांव को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए वाले दो व्यक्तियों को बाजार में देखा और गिरफ्तार कर लिया।

यहां आसानी से खपा दिया जाता था नकली नोट
नोट बंदी के पूर्व में नकली नोटो का प्रचलन तेजी से चल रहा था और यहां झारखंड एवं अन्य प्रदेशों से ला कर नकली नोटों का आसानी से खपा दिया जाता था। पूर्व में पुलिस ने जिले में कई नकली नोट का करोबार करने वाले आरोपियों की भी गिरफ्तारी की थी, और यदाकदा यहां व्यवासियों के पास नकली नोट पंहुच ही जाते थे। लेकिन नोट बंदी होने के बाद और नए नोट बाजार में आने के बाद नकली नोटो की समस्या बाजार में सामने नहीं आ रही थी। बाजार में नए नोट आने के बाद पहली बार पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Published on: