पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चिराना को उपचार के लिए नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बलवंत चिराना भूदोली बाइपास पर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो जीपों में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवक वहां आए।