17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब उठी अर्थी तो सहम गया पूरा गांव, लोग बोले- मौत से बचना है तो छोड़ना पड़ेगा ये गांव

लोग यही बालते हुए नजर आए कि अगर मौत से बचना है तो गांव छोड़कर जाना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Feb 2018, 5:56 PM IST

CG news

गरियाबंद/देवभोग. छत्तीसगढ़ के सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से लगातार हो रही मौत की खबर आ रही है। हाल ही में एक और ग्रामीण की मौत ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। इधर इन मौतों के बाद भी शासन-प्रशासन शांत बैठा हुआ है। सुबह गांव के कुर्तीराम की जब अर्थी उठी तो पूरा गांव सहम गया। लोग यही बालते हुए नजर आए कि अगर मौत से बचना है तो गांव छोड़कर जाना पड़ेगा।

त्यौहार की ख़ुशी बदली मातम में
कुर्तीराम के शव को देखकर हर कोई शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करता दिख रहा है। ग्रामीणों की माने तो गांव में शादी और त्यौहारों की खुशियों की तुलना में मातम का दिन ज्यादा देखने को मिल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि लगातार हो रही मौतों को देखते हुए उन्हें अब अपने बच्चों की चिंता होने लगी है।

मौत का आंकड़ा पहुंचा 59
ऐसे में वे सोचने लगे हैं कि उड़ीसा में जाकर सहारा ले, ताकि वहां जाने से उनकी जान बच जाएगी। आपको बताते चले कि सुपेबेड़ा में मौत का आंकड़ा बढ़कर 59 हो चुका है। वहीं, अभी भी गांव में 187 मरीज किडनी की बीमारी से ग्रसित है। ग्रामीण इतने ज्यादा दहशत में हैं कि उनके मन में अब चौबीसों घंटे सिर्फ गांव छोडऩे जैसे ख्याल ही आ रहे हैं।

विस चुनाव का करेंगे बहिष्कार
सुपेबेड़ा के ग्रामीण शासन-प्रशासन के कार्यप्रणाली से नाराज हैं। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि इस बार विस चुनाव का पूरे गांव के लोग बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक जिस सरकार के सामने इतनी बार वे गुहार लगा चुके हैं और सरकार के मंत्री के आने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं बदलती तो ऐसे सरकार को चुनने या नहीं चुनने से क्या मतलब। गांव के बहादुर मसरा के मुताबिक स्वास्थ्यमंत्री के आने के बाद कई तरह के वादे उनके द्वारा किए गए थे। देवभोग सीएससी में डायलिसिस मशीन लगाने के साथ ही गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की बात भी उन्होंने कही थी। मंत्री के वादे सिर्फ वादे ही रह गए।