4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी ने घर छोड़ा तो देवर ने FB पर पोस्ट कर दी ये गंदी फोटो, फिर लोगों को किया टैग

देवर ने न सिर्फ अपनी भाभी की अश्लील फोटो पोस्ट की बल्कि उसने..

2 min read
Google source verification
CG news

रायपुर . भाभी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज देवर ने गुस्से में फेसबुक पर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। राजधानी के सुभाष नगर की रहने वाली युवती ने जब ये पोस्ट देखी तो वह उसके होश ही उड़ गए। देवर ने न सिर्फ अपनी भाभी की अश्लील फोटो पोस्ट की बल्कि उसने कमेंट्स में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत के बाद साइबर सेल ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Read More News: 106 साल की राष्ट्रीय स्वच्छता दूत कुंवरबाई का निधन, PM मोदी से मिलकर बताई थी अपनी आपबीती

ये है पूरी कहानी
- गंज पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर की 21 साल की युवती की पिछले साल मोदहा उत्तरप्रदेश के युवक से शादी हुई।
- शादी के बाद ससुराल वाले युवती को परेशान करने लगे। बाद में युवती ने जब विरोध किया। तो उसे घर से निकाल दिया गया।
- युवती के कारण पति ने भी घर छोड़ दिया, और दोनों रायपुर आकर रहने लगे। युवती के घर छोडऩे से उसके परिजन नाराज है।
- इसके लिए युवती को दोषी मान रहे हैं आरोप है कि वे अक्सर युवती को फोन कर गाली-गलौज करते हैं।
- युवती के देवर ने फेसबुक पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। यहां तक उसकी फोटो भी पोस्ट कर दी।

Read More News: CBI की FIR में बड़ा खुलासा, बगड़ीया ने गेहूं सप्लाई के नाम पर आए करोड़ों रुपए लगाए ठिकाने

अश्लील कमेंट्स लिख कर लोगों को किया टैग
- आरोपी देवर ने अश्लील फोटो के साथ गंदे-गंदे कमेंट्स भी लिख दिए। वहीं, उसे लगातार युवती से जुड़े कई लोगों को टैग किया जा रहा है।
- युवती ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी देवर ट्रक ड्राइवर है।
- मीडिया को अभी आरोपी का नाम पता नहीं चल पाया है।
- पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Story Loader