17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान-जर्मनी में जमाया नाम पर अपने क्षेत्र में गुमनाम

विदेशों में डिमांड, टिकाऊ साबित हो रही ऊंट के बाल से बनी कालीन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 15 Dec 2016, 1:49 PM IST

पाली. हमारी कला जो विदेशों में तो धूम मचा रही है लेकिन अपने ही क्षेत्र में कोई खास पहचान नहीं रखती। हालात यह है कि लाखों रुपए के उत्पाद अमरीका और जर्मनी जैसे देश तो पसंद कर रहे हैं, लेकिन अपने ही देश में इसको कोई पहचान नहीं मिल पा रही।

राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष में जो प्रदर्शनी लगाई गई उसमें यह हस्तकला लोगों के सामने आई। इसे अतिथियों और शहरवासियों ने भी खूब सराहा। ऊंट के बालों से बनी चटाई और रजाई करीब 40-50 साल तक चल जाती है। इसी के साथ ऊंट चमड़े से बने उत्पाद वजन में हल्के और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाने वाले होने के कारण विदेशों में काफी पसंद किया जा रहा है।

ऊंट के चमड़े के उत्पाद

ऊंट के चमड़े से बने उत्पादों में पर्स, हैंड बैग और जूतियां काफी पसंद की जा रही हैं। रायपुर क्षेत्र में ऊंट के चमड़े से उत्पाद बनाने वाले करीब 7-8 परिवार है। हस्तकला के कारिगर मांगीलाल ने बताया कि आम चमड़े के उत्पादों से कीमत थोड़ा अधिक होने के कारण यहां खरीददार अधिक नहीं होते। कारिगर विजयराज बताते हैं कि ऊंट के चमड़े का व्यापार पीढि़यों से करते आ रहे हैं। इस चमड़े से बनी जूतियां अन्य चमड़े की तरह पैरों के लिए नुकसानदायक नहीं होती है।

यह है ऊंट के बाल की खासियत

ऊंट के बाल से बनी दरियां अपने टिकाऊपन के कारण काफी प्रचलित है। 4 गुणा 6 की एक दरी करीब 8 हजार रुपए में बिकती है। इसी कारण राजस्थान में इसकी अधिक डिमांड नहीं है। लेकिन एक दरीपट्टी करीब 40-50 साल चलती है। खास बात यह है कि इस प्रकार की दरीपट्टी मिट्टी में सर्वाधिक उपयुक्त होती है।

यहां जाता है माल

- जापान

- आस्टे्रलिया

- यूएसए

- जर्मनी