Cyber Fruad: सीनियर सिटीजन कार्ड’ बनवाने के लिए कहा। इसके लिए उसने व्हाट्सप्प पर एक फाइल भेजा। इसे इंस्टाल करने के लिए कहा। जैसे ही बुजुर्ग ने फाइल को ओपन किया।
Cyber Fruad: साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को सीनियर सिटीजन बनाने का झांसा देकर ठग लिया। उनके खाते से करीब 5 लाख रुपए पार कर दिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 64 वर्षीय गुलाम कादर खान के पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताते हुए ’सीनियर सिटीजन कार्ड’ बनवाने के लिए कहा। इसके लिए उसने व्हाट्सप्प पर एक फाइल भेजा। इसे इंस्टाल करने के लिए कहा। जैसे ही बुजुर्ग ने फाइल को ओपन किया। उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल करके उनसे एटीएम कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी ली।
इसके बाद तीन बार में उनके बैंक खाते से 4 लाख 99 हजार 715 रुपए पार कर दिए। इसकी जानकारी होने पर बुजुर्ग ने कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
एपीके फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करने के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। साइबर ठग इन दिनों एपीके फाइल का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अब तक फर्जी ई-चालान, मोर बिजली ऐप के नाम से भी ऑनलाइन ठगी हो चुकी है।