रायपुर

ई-कॉमर्स की आंधी में भी छत्तीसगढ़ में लोकल बाजार का भरोसा कायम, 70% ग्राहक बोले- सुविधा मिले तो दुकान से खरीदेंगे सामान

E-commerce impact: ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव से 59% लोगों ने माना कि लोकल दुकानों का कारोबार प्रभावित हुआ है, लेकिन पत्रिका ऑनलाइन सर्वे में 70% ग्राहकों ने कहा कि घर पहुंच सेवा और सही कीमत मिले तो वे पास की दुकानों से ही खरीदारी करना पसंद करेंगे।
2 min read
Jul 21, 2026
Patrika Survey
59% ने माना ई-कॉमर्स से घटा धंधा (photo source- Patrika)

Patrika Survey: बदलते दौर में ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक-कॉमर्स (चंद मिनटों में डिलीवरी) का बढ़ता दायरा हमारे गली-मोहल्ले के छोटे दुकानदारों के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। इसकी चमक की ओर युवा वर्ग तेजी से आकर्षित हो रहा है। हालांकि, आबादी के एक बड़े हिस्से का आज भी मानना है कि यदि स्थानीय दुकानदार कुछ जरूरी सुविधाएं दें, तो वे ऑनलाइन के बजाय अपने पास की दुकान से ही सामान खरीदना पसंद करेंगे। आखिर स्थानीय दुकानदारों के साथ हमारा एक भावनात्मक संबंध जो जुड़ा होता है।

ऑनलाइन खरीदी के इसी बदलते ट्रेंड और स्थानीय व्यापार पर इसके असर को समझने के लिए 'पत्रिका' ने एक विस्तृत सर्वे किया। इस सर्वे में युवा, व्यापारी, आम ग्राहक, नौकरीपेशा और अधिकारियों ने खुलकर अपनी राय रखी। सर्वे में शामिल 59.4 फीसदी लोगों का मानना है कि लाइन और क्विक-कॉमर्स से स्थानीय दुकानों का कारोबार घटा है। सर्वे की सबसे अहम बात यह है कि 69.7 फीसदी लोगों का मानना है कि दुकान भी उचित कीमत और होम डिलीवरी जैसी सुविधा दें, तो वे उनसे खरीदी करेंगे।
बाक्स

48.5 लोग स्थानीय और ऑनलाइन दोनों से खरीदी

पत्रिका के सर्वे में सबसे अधिक 33.3 फीसदी व्यापारियों ने अपनी राय लगी। इसके बाद नौकरीपेशा से जुड़े 30.3 फीसदी लोग शामिल थे। इसमें स्थानीय और ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले 21.2 फीसदी लोगों ने अपनी राय दी। इनमें 48.5 लोग स्थानीय और ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीदी करते हैं। वहीं अधिकतर ऑनलाइन खरीदी करने वालों की संख्या शून्य है। जबकि स्थानीय दुकानों से 51.5 फीसदी लोग समानों की खरीदी करते हैं।

  1. पिछले दो वर्षों में आपने अपनी खरीदारी का तरीका बदला है?

अधिकतर स्थानीय दुकान से खरीदता/खरीदती हूं। - 51.5 %
स्थानीय और ऑनलाइन दोनों से।- 48.5 %
अधिकतर ऑनलाइन खरीदता/खरीदती हूं- 00 %

  1. यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो सबसे बड़ा कारण क्या है?

कम कीमत -25 %
भारी छूट -4.0 %
घर तक डिलीवरी -25 %
समय की बचत- 2.2 %
अधिक विकल्प- 21.9 %
अन्य -21.9 %

  1. क्या आपको लगता है कि ऑनलाइन और क्विक-कॉमर्स की वजह से स्थानीय दुकानों का कारोबार घटा है?

बहुत ज्यादा -59.4 %
कुछ हद तक -37.5 %
कोई असर नहीं -2.1 %
कहना मुश्किल है -1.0 %

  1. क्या आपके आसपास किसी दुकान में कर्मचारियों की संख्या कम हुई या दुकान बंद हुई है?

हां -56.3 %
नहीं -28.1 %
जानकारी नहीं -15.6 %

Digital Shopping: 5. यदि स्थानीय दुकान भी उचित कीमत और होम डिलीवरी दे, तो क्या आप वहीं से खरीदारी करना पसंद करेंगे?

हां -69.7 %
नहीं -30.3 %
परिस्थिति पर निर्भर करेगा -00 %

  1. आपके अनुसार स्थानीय व्यापार बचाने के लिए सबसे जरूरी कदम क्या है?

छोटे व्यापारियों का डिजिटलीकरण - 15.2 %
टैक्स और नियमों में समानता -24.2 %
स्थानीय दुकानों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म -36.4 %
आसान ऋण और सरकारी सहायता -9.1 %
अन्य -15.2 %

Updated on:
21 Jul 2026 06:53 am
Published on:
21 Jul 2026 06:42 am