रायपुर

सीबीआइ ने लगाया आरोप, 500 अश्लील सीडियों का खेप लेकर दिल्ली से आये थे भूपेश

सीबीआइ का कहना है कि 500 अश्लील सीडी की एक खेप भूपेश बघेल और विजय भाटिया दिल्ली से लेकर रायपुर चले आये
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 12:08 PM IST
bhupesh baghel
सीबीआई ने लगाया आरोप, 500 अश्लील सीडियों का खेप लेकर दिल्ली से आये थे भूपेश

रायपुर . सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट में मंत्री की अश्लील सीडी को फर्जी माना है और कहा है कि कैलाश मोरारका ने 24 अक्टूबर 2017 को दिल्ली के एक होटल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विजय भाटिया और विनोद वर्मा से मुलाक़ात की थी, इस बैठक के बाद ही बड़े पैमाने पर सीडी की कापी करने का निर्णय लिया गया।

सीबीआइ का कहना है कि 500 अश्लील सीडी की एक खेप भूपेश बघेल और विजय भाटिया दिल्ली से लेकर रायपुर चले आये, जिसे उन्होंने 27 अक्टूबर की प्रेस कांफ्रेंस में बांटा। सीबीआइ का दावा है कि मार्फिंग के लिए राजेश मूणत की तस्वीर रिंकू खनुजा ने मुहैया कराई थी।

एेसे बनाई गई अश्लील सीडी : सीबीआइ ने कहा है कि पिछले साल 24 अक्टूबर को जिस रोज कैलाश मोरारका विनोद वर्मा से गाजियाबाद में मिले थे ठीक उसी दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विजय भाटिया के साथ दिल्ली पहुंचे थे। बाद में विनोद वर्मा और कैलाश मोरारका भूपेश और विजय से मिलने होटल में गए थे।

चार्जशीट में कहा गया है कि इस मुलाकात के अगले दिन विनोद वर्मा, विजय भाटिया को लेकर पहाडगंज के स्मार्ट रेप्लिकेशन में पहुंचे और वहां पर विनोद ने अपने लैपटाप से सीडी की मास्टर कापी बनाई और एक हजार सीडी के बनवाने का आर्डर दिया और बदले में 95 सौ रुपए का भुगतान किया। सीबीआइ का कहना है कि विनोद वर्मा ने अपने मोबाइल में रखे गए पोर्न वीडियो क्लिप को टेलीग्राम और वाट्सएेप से कई अन्य लोगों को भेजा था।

अब तक अनुत्तरित हैं ये सवाल
- रिंकू खनूजा ने आत्महत्या क्यों की यह सवाल उलझा हुआ है?
- एक फर्जी सीडी के लिए कैलाश मोरारका 75 लाख रुपए खर्च करने को कैसे तैयार हो गया ?
- सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट में किसी भी आरोपी पर ब्लैकमेलिंग का चार्ज नहीं लगाया है यह सवाल उठता है कि इतने पैसे खर्च करके केवल मंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने को यह सीडी बनवाई गई ?
- कैलाश मोरारका के पास सीडी बनवाने के 75 लाख कहां से आए?
- मानस साहू को आरोपियों की सूची में न रखकर उसे गवाह बना दिया गया है जबकि सीडी की मार्फिंग उसी ने की थी
- क्या कैलाश मोरारका ने अन्य मंत्रियों की भी इसी तरह से अश्लील सीडी बनवाई है?

कैलाश ने सीडी के लिए दिए थे 75 लाख
सीबीआइ का आरोप है कि यह फर्जी सीडी मुम्बई के एक फिल्म स्टूडियों में मानस साहू नाम के एक व्यक्ति द्वारा मार्फिंग और एडिटिंग करके तैयार की गई थी। कैलाश मोरारका ने अश्लील वीडियो को सुरक्षित रखने के लिए रिंकू और विजय पांड्या को 75 लाख रुपए दिए थे। इसके अलावा मानस साहू को अलग से 98 हजार रुपए का भुगतान किया गया।

सीबीआइ का कहना है कि पांचो आरोपियों ने राजेश मूणत की छवि धूमिल करने के लिए यह पूरी साजिश रची थी। पत्रिका ने सबसे पहले खुलासा किया था कि इस सीडी के निर्माण में मानस साहू और विजय पंडया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीबीआइ ने मानस साहू को इस मामले में गवाह बनाया है।

Updated on:
25 Sep 2018, 12:08 PM IST
Published on: