रायपुर

रायपुर के इस होटल में चल रहा था अय्याशी पार्टी, यूपी, रायगढ़ की लड़कियां मिली इस हालत में..

पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 6:30 PM IST
CG News

रायपुर . राजधानी के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में देहव्यापार का बड़ा खेल चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने छापा मारा और एक कमरे से 4 युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस की गिरफ्तर में आई सभी उत्तरप्रदेश और रायगढ़ की हैं। पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।

4 लड़कियां मिली इस हालत में

शुक्रवार की रात पुलिस ने विवेक तिवारी के बांसटॉल स्थित यांत्रिक होटल के कमरा नंबर 106 में छापा मारा। कमरे में 4 युवतियां थी। दो उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की और दो रायगढ़ की। पुलिस के मुताबिक युवतियां देहव्यापार के लिए पहुंची थी। सभी की उम्र 20 से 35 वर्ष है। पुलिस ने सभी के खिलाफ पीटा की कार्रवाई की है।

अय्याशी के लिए इन राज्यों से होती है बुकिंग

सभी युवतियां बाहर की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण शुक्ला और विवेक शुक्ला इन युवतियों को अय्याशी पार्टी में शामिल करने यहां रायपुर लाया था। गिरफ्त में चारों युवतियों ने खुलासा किया है कि ये दोनों दलाल बड़े अधिकारियों, बड़े व्यापारियों के पार्टियों में अय्याशी के लिए बुकिंग लेकर वहां सप्लाई करते थे। एडवांस में मोटी रकम लेकर बुकिंग कर उत्तरप्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर की लड़कियों को बुलवाते। फिर दूसरे दिन सुबह उन जिलो में अय्याशी पार्टी के लिए उन इलाकों में भेज देते। पार्टी खत्म होने के बाद युवतियां रायपुर आकर अपने राज्य रवाना हो जाती।

अंबिकापुर के कई व्यापारी और अधिकारी के नाम आए सामने
लड़कियों ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं। पता चला है अम्बिकापुर में कई बार होने वाली पार्टियों में अय्याशी के लिए अधिकारियों, व्यापारियों और बड़े ठेकेदारों ने इन दलालों के जरिए अय्याशी पार्टी मनाया। इस खुलासे के बाद पुलिस को कई अधिकारियों,व्यापारियों और ठेकेदारो के नाम सामने आए हैं। पुलिस अब जांच कर रही है।

Published on: