रायपुर

शरजील इमाम को अमित शाह ने बताया कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर बोला हमला
less than 1 minute read
sharjeel-shah.jpg

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि शहजील इमाम का वीडियो देखिए, उसके भाषण को सुनिए, उसने कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक बोल बोले हैं। शरजील को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वह जेल की हवा खाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि शरजील इमाम के बोल कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक हैं।

शाह बोले- मोदी सरकार चाहती है बेहतर तालमेल
[typography_font:18pt]केजरीवाल ने अनुमति नहीं दी
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसको जेल में डालने का निर्णय लिया, लेकिन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने उसके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं दी।
[typography_font:14pt;" >छोटा भाई और मोटा भाई बोल रहे हिटलर की भाषा : सीएम भूपेश

घनघोर नक्सली इलाके में शांति के लिए दौड़ेगे देश-विदेश के नामी धावक
[typography_font:18pt]शरजील इमाम गिरफ्तार
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं।
[typography_font:14pt;" >पीएम मोदी और शाह के बीच सीएए व एनआरसी को लेकर मनमुटाव

Updated on:
28 Jan 2020 09:28 pm
Published on:
28 Jan 2020 09:28 pm