Vastu Shastra Tips in Hindi: हमें अपने घर पर सामानों को वास्तु के अनुसार ही सजाना चाहिए।
रायपुर. हमारे घर में रखे सामान हमारे घर की सुख-शांति पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। घर में कौन सी चीज किस दिशा में रखी हुई है इसका असर हमारे घर परिवार पर पड़ता है। इसलिए हमें अपने घर पर सामानों को वास्तु (Vastu Shastra Tips) के अनुसार ही सजाना चाहिए। पं देवनारायण शर्मा के अनुसार घर में ऐसे सजाएं अपना सामान
घर की दक्षिण दिशा को वास्तु शास्त्र (Astrology tips in hindi) के अनुसार उन्नति लाने वाली दिशा माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा (Simple Vastu Shastra) में हमेशा उगते हुए सूरज की तस्वीर या फिर सूर्य यंत्र को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लाल रंग से बनी पेंटिग्स को लगाना शुभ माना जाता है।
लकड़ी से बनी मूर्ति या फिर लकड़ी से बनी कलाकारी को घर पर रखना शुभ माना जाता है। इसलिए आपको अपने घर में ऐसी मूर्तिया रखनी चाहिए। इसके अलावा घर में फर्नीचर जैसे कुर्सी या डायनिंग टेबल लकड़ी के बने हो तो अच्छा माना जाता है।
घर के दक्षिण दिशा पर पानी से संबंधित कोई भी सामान रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिशा में कभी भी एक्वेरियम जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा की दिवार पर बहते पानी के झरने या बारिश की पेंटिंग (Vastu Shastra Tips for home) भी नहीं लगानी चाहिए।