रायपुर

धड़ाधड़ फूट रही निगम की पाइपलाइन, लोगों को नही मिल रहा पर्याप्त पानी

निजी कंपनियों द्वारा केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो रही पाइपलाइन, आए दिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 12:02 PM IST
damage water pipeline
धड़ाधड़ फूट रही निगम की पाइपलाइन, लोगों को नही मिल रहा पर्याप्त पानी

रायपुर. शहर के विभिन्न इलाकों में केबल बिछाने के नाम पर बेतरतीब ढंग से सडक़ों के किनारे खुदाई की जा रही है। निजी टेलीकॉम और स्मार्ट सिटी कंपनी के ठेकेदारों द्वारा चौक-चौराहों पर केबल बिछाने के दौरान के नगर निगम की प्रमुख पाइप लाइन आए दिन फूट रही है।

इससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी तो हो रही है। साथ ही निगम की टंकियां नहीं भरने से लोगों को पर्याप्त भी नहीं मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से किसी न किसी इलाके में पेयजल लाइन फूटने की शिकायतें नगर निगम को मिल रही है। पिछले छह माह में नगर निगम के निदान ११०० में करीब १०० शिकायतें आ चुकी है। इसके अलावा निगम के अधिकारियों को सीधे तौर पर शिकायतें आती है सो अगल। ये शिकायतें बड़ी पाइप लाइनों के फूटने की रहती है।

मठपुरैना नहर रोड पर

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों के किनारे केबल बिछाने के लिए नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद निजी कंपनियों द्वारा निगम की नियम-शर्तों का पालन नहीं किया जाता है। मनमाने तरीके से खुदाई कर क्षेत्र से होकर गुजरी लाइनों को तहस नहस कर दी जाती है। निगम जिस भी कंपनी को केबल बिछाने की अनुमति देता है, उसमें स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि निर्धारित चौड़ाई, लंबाई और गहराई तक ही खुदाई करनी है। शर्त यह भी रहती है कि निगम और लोगों की संपत्तियों को खुदाई के दौरान नुकसान नहीं पहुंचे। खासतौर पर निगम की पाइप लाइनें सुरक्षित रहनी चाहिए।

निगम की पाइप लाइनों को डैमेज करने वाली एजेंसियों से निगम प्रशासन ने पाइप लाइन की मरम्मत का पूरा खर्चा वसूल किया जाता है। साथ ही संबंधित कंपनियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि यदि भविष्य में किसी भी जगह की पाइप लाइन डैमेज की तो केबिल बिछाने के लिए दी गई अनुमति निरस्त कर एफआईआर कराई जाएगी। निगम प्रशासन के अनुसार अब तक जितनी भी पाइप लाइन केबिल बिछाने या अन्य कार्यों के दौरान निगम की पाइप लाइन फूटी है, उसकी मरम्मत का पूरा खर्चा और पेनाल्टी संबंधित एजेंसियों से वसूली की गई है।

नगर निगम के अपर आयुक्त सौम्या चौरसिया ने कहा कि निगम की पाइप लाइनों को डैमेज करने वाली कंपनियों से पाइप लाइन की मरम्मत का पूरा खर्चा वसूला जाता है। साथ ही पेनाल्टी भी वसूली की जाती है। इसके अलावा नोटिस जारी कर हिदायत भी जाती है कि भविष्य में पाइप लाइन डैमेज हुई, तो केबिन बिछाने के लिए दी गई अनुमति निरस्त की जाएगी।

Published on: