रायपुर

इस छोटे से उपाय को अपनाने से खत्म हो जाएगा पति-पत्नी के बीच मनमुटाव, आप भी करें ट्राई

पं देवनारायण शर्मा के अनुसार पढ़ें वास्तु के ऐसे उपायों के बारे में जिनका इस्तेमाल करने से आपका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 1:48 PM IST
इस छोटे से उपाय को अपनाने से खत्म हो जाएगा पति-पत्नी के बीच मनमुटाव, आप भी करें ट्राई
इस छोटे से उपाय को अपनाने से खत्म हो जाएगा पति-पत्नी के बीच मनमुटाव, आप भी करें ट्राई

रायपुर. वैवाहिक जीवन में अक्सर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इसमें पति-पत्नी के बीच कई प्रकार के मनमुटाव भी हो जाते हैं। समझदार जोड़े आपसी सहमति के साथ बात को सुलझा लेते हैं, पर जो नहीं सुलझा पाते उनके बीच की तकरार कभी-कभी तलाक तक भी पहुंच जाती है। पं देवनारायण शर्मा के अनुसार पढ़ें वास्तु (vastu shastra Tips) के ऐसे उपायों के बारे में जिनका इस्तेमाल करने से आपका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहेगा।

पं शर्मा के अनुसार कमरे में दक्षिण-पश्चिम की दिशा में जलती हुई मोमबत्ती रखने से दोनों के रिश्ते मजबूत होते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है। मान्यता है कि पूरा ब्रम्हांड पांच तत्वों से मिलकर बना है- अग्नि, वायु, पृथ्वी, जल और आकाश। हमारे निर्माण में जब ये पांच चीजें संतुलन में होती हैं तो हमारा जीवन भी संतुलित रहता है।

अगर आपके परिवार में किसी के विवाह में रूकावट आ रही हो तो एक कांच के बर्तन में रंग-बिरंगे पत्थर डालकर आसपास कुछ मोमबत्ती जलाकर उसे बेडरूम में रख दें। इससे विवाह में आ रही बाधा खत्म हो जाएगी।

Published on: